फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Surendra got first and Aditya got second place in 400 meter race.

Maharajganj News: 400 मीटर दौड़ में सुरेंद्र प्रथम व आदित्य को दूसरा स्थान

Sun, 09 Feb 2025 08:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 09 Feb 2025 08:34 PM IST
विज्ञापन
Surendra got first and Aditya got second place in 400 meter race.
फरेंदा। नेहरू युवा केंद्र महाराजगंज के तत्वावधान में कस्बे के जयपुरिया मिनी स्टेडियम में रविवार को दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. अशोक भारतीय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में सिसवां, मिठौरा, फरेंदा, बृजमनगंज व लक्ष्मीपुर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के शुभारंभ में 400 दौड़ बालक वर्ग में सुरेंद्र मद्धेशिया को प्रथम, आदित्य कुमार को द्वितीय व सदानंद को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कुश्ती में प्रथम स्थान लक्ष्मीपुर ब्लॉक के आशीष यादव, द्वितीय स्थान फिजूल अहमद को मिला। साइकिल स्लो रेस में सपना मौर्य को प्रथम, काली सहानी द्वितीय व नीतू को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन

वालीबॉल प्रतियोगिता में पांच टीमों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रतियोगिताओं के आयोजन से ग्रामीणांचल की प्रतिभाओं को मौका मिलता है। खेलकूद सभी के जीवन में बेहद जरूरी है। संचालन यशवंत पटेल ने किया। इस दौरान हृदेश कुमार यादव, श्रीकेश यादव, दिनेश चौहान, नागमणि व आकाश सहानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed