{"_id":"654a91c02dd9c7258b033547","slug":"students-agitation-ends-on-consent-to-remove-principal-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-9156-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: प्राचार्य को हटाने की सहमति पर छात्रों का आंदोलन समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: प्राचार्य को हटाने की सहमति पर छात्रों का आंदोलन समाप्त
विज्ञापन
छात्रों की मांगे हुई पूरी, 24 दिन से जारी था भैरहवा मेडिकल कॉलेज के छात्रों का आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। प्राचार्य को पदमुक्त करने की सहमति पर मंगलवार को नेपाल के भैरहवा मेडिकल काॅलेज के छात्रों ने आंदोलन समाप्त कर दिया। प्राचार्य को हटाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर बीते कॉलेज के छात्र 24 दिनों से आंदोलन पर डटे थे। आंदोलन समाप्त होने के साथ ही मेडिकल काॅलेज में पढ़ाई के साथ इलाज भी शुरू हो गया है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है।
यूनिवर्सल मेडिकल कॉलेज एवं टीचिंग हॉस्पिटल भैरहवा की प्राचार्य प्रो. डॉ. लक्ष्मी पाठक द्वारा ड्रेस कोड लागू करने समेत विभिन्न बदलाव के खिलाफ छात्रों ने पिछले 24 दिनों से पढ़ाई के अलावा चिकित्सा कार्य से विरत रहते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। इस दौरान कई दौर की बात हुई, लेकिन छात्र प्राचार्य को हटाने या स्थानांतरित करने की मांग पर अड़े रहे। एक महीने से शुरू हुए आंदोलन के कारण कॉलेज में पढ़ाई और अस्पताल में इलाज सेवाएं प्रभावित हो गई थी।
प्राचार्य को पदमुक्त करने पर सहमति बनने के बाद 24 दिनों से चल रही छात्रों की भूख हड़ताल मंगलवार को समाप्त हो गई। छात्रों ने आंदोलन वापस लेते हुए मंगलवार से पढ़ाई शुरू कर दी। अस्पताल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन कुमार पीएस ने एक बयान जारी कर बताया कि चूंकि छात्रों की मांगें पूरी हो गई है इसलिए कॉलेज की शिक्षण और उपचार सेवाएं मंगलवार से शुरू हो गई।