फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   student

छात्राएं कॅरियर को लेकर गंभीरता दिखाएं

Tue, 16 Feb 2021 12:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
student
- कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशासन की पाठशाला में डीएम ने बालिकाओं दी कई जानकारियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बालिकाओं को शिक्षित बनाकर घर ही नहीं संपूर्ण समाज का विकास किया जा सकता है। बालिकाएं कॅरियर को लेकर विशेष गंभीरता दिखाएं। लक्ष्य स्थापित कर आगे बढ़ें। ऐसा करके ही वे सफलता के पायदान पर आगे बढ़ सकती हैं।

ये बातें जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रशासन की पाठशाला में कही। उन्होंने कहा कि शासन व प्रशासन बालिकाओं को बेहतर शिक्षा एवं उचित माहौल विकसित करने के लिए तत्पर है। बालिकाएं इसका लाभ लें। मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोबरवाल ने कहा कि बालिकाएं अपने रुचि के क्षेत्रों में आगे बढ़ने की दिशा में पहल करें। अभिभावक और शिक्षक भी उन्हें प्रोत्साहन देते रहें। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि बालिकाओं को प्रशासनिक, पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य, कार्यक्रम आदि के क्षेत्र में आगे बढ़ने के समान अवसर मिलते हैं। ऐसे में अपने लक्ष्य को निर्धारित करते हुए परिश्रम करना जरूरी है। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों से आईं छात्राओं ने अधिकारियों से सवाल भी किए। अफसरों ने बेहतर ढंग से उत्तर भी दिए। जिला प्रोबेशन अधिकारी डीसी त्रिपाठी, राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार पाल, सीओ सदर राजू कुमार शाव, डिप्टी सीएमओ डॉ. आईए अंसारी, चिकित्सक डॉ. निशा गुप्ता, प्रोफेसर अशोक कुमार, महिला थानाध्यक्ष कंचन राय आदि ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed