{"_id":"60218fdf8ebc3e74b04ce82e","slug":"student-maharajganj-news-gkp3840004182","type":"story","status":"publish","title_hn":"निबंध, पेंटिंग और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता से तलाशे जाएंगे मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निबंध, पेंटिंग और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता से तलाशे जाएंगे मेधावी
विज्ञापन

सक्षम प्रतियोगिता केे लिए 10 फरवरी तक मांगे गए ऑनलाइन आवेदन
कक्षा सात से दस तक के मेधावी भाग ले सकेंगे प्रतियोगिता में
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। निबंध, पेंटिंग और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता से मेधावियों की तलाश की जाएगी। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली ‘सक्षम’ प्रतियोगिता मेें बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार भी मिलेगा।
प्रतियोगिता में कक्षा सात से 10 तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ द्वारा विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य स्तर पर निबंध व पेंटिंग में कुल 1800-1800 और प्रश्नोत्तरी में 720 प्रतिभागियों की प्रतिभागिता सुनिश्चित कराया जाना है। निबंध व पेंटिंग में प्रत्येक राज्य से 50-50 और प्रश्नोत्तरी में 20-20 विद्यार्थियों की प्रतिभागिता सुनिश्चित कराते हुए उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। इच्छुक विद्यार्थी 10 फरवरी तक अपना आवेदन डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट पीसीआरएकंपटीशन्स डॉट ओआरजी पर भेज सकते हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि सक्षम प्रतियोगिता से जुड़कर मेधावी अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं।
एक कदम हरित और स्वच्छ ऊर्जा विषय पर होगी प्रतियोगिता
प्रतियोगिता का विषय एक कदम हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा की ओर रखा गया है। निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थी को अधिकतम 700 शब्द का ही निबंध लिखना है।
राष्ट्रीय स्तर पर 20-20 प्रतिभागियों को मिलेगा पुरस्कार
राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के आधार पर चयनित किए गए 20-20 विद्यार्थियों को तीनों प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर भी पुरस्कृत किया जाएगा। यहां प्रत्येक विद्यार्थी को दौरान दस हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा।