{"_id":"5e1772ca8ebc3e88026db752","slug":"student-dare-n-maharajganj-news-gkp336595749","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राएं डरें नहीं, पुलिस हर कदम उनके साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राएं डरें नहीं, पुलिस हर कदम उनके साथ
विज्ञापन
पुलिस पाठशाला में उपस्थित छात्राएं।
- फोटो : MAHARAJGANJ
छात्राएं डरें न, पुलिस हर पल उनके साथ
महराजगंज। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर अपराजिता 100 मिलियन स्माल्स मुहिम के तहत फरेंदा की स्कालर्स एकेडमी में पुलिस की पाठशाला का आयोजन हुआ। इसमें छात्राओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। इसके अलावा फेसबुक, ट्विटर, व्हाटसएप के इस्तेमाल में सावधानी बरतने के बारे में जागरूक किया गया। डायल 112, हेल्पलाइन नंबर, साइबर क्राइम आदि के बारे में बताया गया।
मुख्य अतिथि सीओ फरेंदा एके मिश्र ने कहा कि पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए है, कोई परेशानी हो तो पुलिस से साझा करें। छात्राएं डरें नहीं, वे सिर्फ शिकायत करें। पुलिस हर कदम पर उनके साथ है। पुलिस समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा के लिए है। जब तक आप पुलिस से शिकायत नहीं करेंगे, तब तक वह आपकी मदद नहीं कर पाएगी।
इंस्पेक्टर एके सिंह ने कहा कि छात्राओं को किसी से डरने की जरूरत नहीं है। वे कानून की जानकारी रखें और जरूरत पड़ने पर उसकी मदद लें। छात्राएं अपने परिजनों के साथ परेशानियां शेयर करें। उन्होंने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 की जानकारी दी और बताया कि यदि कोई व्यक्ति उन्हें परेशान करता है तो वह इस नंबर पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। उनका नाम और पता गुप्त रखा जाएगा। इस नंबर पर की गई शिकायत की काउंसलिंग कराई जाएगी। यदि इसके बाद भी संबंधित व्यक्ति नहीं मानता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रधानाचार्य तुफैल खान ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। साथ ही छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया। अंत में मुख्य अतिथि ने नारी गरिमा को बनाए रखने की शपथ दिलाई। इस दौरान ऋषिकेश सिंह, प्रियंकर मणि त्रिपाठी, अनुपम श्रीवास्तव, वैशाली, मनोज पांडेय, गिरिजेश पाठक, शैलेष द्विवेदी, नुसरतजहां, प्रतिभा चौहान, डाली, इंद्रजीत, वीरेंद्र पाल, विंदु चौरसिया आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
बोलीं छात्राएं, परेशानी बतानी चाहिए
छात्रा अदिबा ने कहा कि एक बात तो स्पष्ट है कि हमें किसी भी परेशानी को अपने तक नहीं रखना चाहिए। परिजनों को जानकारी देकर पुलिस की मदद लेनी चाहिए। मिनाक्षी ने कहा कि महिला हेल्पलाइन नंबर हमारी सुरक्षा के लिए सार्थक साबित हो रहा है। समझ आ गया कि 1090 पर कॉल करके हम अपनी परेशानी को आसानी से दूर कर सकते हैं। आज के समय में इस तरह के कार्यक्रमों की जरूरत है। हर्षिता मिश्रा ने कहा कि हमें बिना किसी संकोच के शिकायत पुलिस से करनी चाहिए। जब शिकायत करेंगे तभी तो हमें पुलिस से मदद मिलेगी। लाइबा ने कहा कि हमें घर-परिवार के साथ दिक्कतों को साझा करना चाहिए। साथ ही विरोध की आदत भी विकसित करनी चाहिए।