फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Stubble is burning in the fields, officials are getting it extinguished

Maharajganj News: खेत में जल रही पराली, बुझवा रहे अधिकारी

Wed, 29 Nov 2023 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 29 Nov 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Stubble is burning in the fields, officials are getting it extinguished
महराजगंज। क्षेत्र में जागरूकता और कार्रवाई के बाद भी खेतों में पराली जलाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। पराली जलाने से उठ रहे धुएं से प्रदूषण फैल रहा है। लोग खुले में सांस भी नहीं ले पा रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को केएमसी डिजिटल अस्पताल के सामने पराली जलाई जा रही थी। यह देख उप निदेशक कृषि ने पराली बुझाई और मौके पर मौजूद दो किसानों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। जनपद में अब तक 105 किसानों पर 262500 रुपये जुर्माना लगाया जा चुका है। 41 किसानों से 102500 रुपये जुर्माना वसूला भी गया है। तीन कंबाइन हार्वेस्टर भी प्रशासन द्वारा सीज किया जा चुका है। शहर की एक्यूआई 157 है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, धान की कटाई अंतिम चरण में है। ज्यादातर किसान धान की फसल काटने के बाद गेहूं की बुआई में जुट गए हैं। मंगलवार को उप निदेशक कृषि रामशिष्ट टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर किसानों को जागरूक कर रहे थे। केएमसी डिजिटल अस्पताल के सामने खेत में पराली जल रही थी। वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पराली बुझाई। पनियरा ब्लॉक क्षेत्र के डिंगुरी गांव दो किसान पराली जलाते मिले। उन्होंने उनसे खेतों में पराली न जलाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप निदेशक कृषि रामशिष्ट ने बताया कि खेत में किसी भी फसल का अवशेष जलाना उचित नहीं है। पराली जलाने से प्रदूषण तो बढ़ता ही है। जमीन की उर्वरा शक्ति भी कम हो जाती है। अवशेष जलाने से जमीन में कई मित्र कीट मर जाते हैं। इससे जमीन की उर्वरा शक्ति कम हो जाती है। इसलिए सभी किसान खेतों में पराली न जलाएं। मिट्टी पलट हल से गहरी जुताई कराएं। किसानों को पराली न जलाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। गांव–गांव में कृषि विभाग सहित अन्य विभागों के कर्मचारी लोगों को पराली गोशालाओं के लिए उपलब्ध कराने के लिए अनुरोध कर रहे हैं। संबंधित ग्राम प्रधानों को भी पराली गोशाला तक पहुंचाने का प्रबंध करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed