फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Strict action will be taken if ration of poor is stolen

Maharajganj News: गरीबों का राशन चोरी होने पर होगी सख्त कार्रवाई

Wed, 11 Oct 2023 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken if ration of poor is stolen
कोटेदारों को मानक के मुताबिक राशन देने के लिए दी सख्त निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

निचलौल। तहसील सभागार में मंगलवार को एसडीएम सत्यप्रकाश मिश्रा ने कोटेदार, ठेकेदार और विभाग के जिम्मेदारों के साथ बैठक की। इसमें कोटेदारों की समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई। वहीं एफसीआई गोदाम से कोटेदारों की दुकानों तक पहुंचने वाले राशन के रास्ते में चोरी होने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

एसडीएम सत्यप्रकाश मिश्रा ने बैठक में सबसे पहले कोटेदारों की समस्याओं को सुना। कोटेदारों से शिकायत मिली कि ठेकेदार उन्हें राशन की कटौती करके देते हैं। ऐसे में कोटेदारों को मानक के मुताबिक राशन देने के लिए जिम्मेदारों को निर्देशित किया गया। सिंगल स्टेज के तहत एफसीआई गोदाम से कोटेदारों की दुकानों तक राशन पहुंचाने में चोरी पर रोक लगाने के लिए संबंधित जिम्मेदारों को सख्त निर्देश दिया गया। रास्ते में राशन चोरी की शिकायत मिलने और पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई के लिए भी चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विपणन अधिकारी राम जनम वर्मा ने कहा कि राशन वितरण के दौरान कार्ड धारकों से भी कटौती न की जाए। इस अवसर पर विपणन निरीक्षक निचलौल पंकज सिंह, सिसवा के प्रदीप कुमार, पूर्ति निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed