फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Strengthen activist social equation: Swatantra Dev

कार्यकर्ता सामाजिक समीकरण को मजबूत करें : स्वतंत्र देव

Sun, 10 Jan 2021 12:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Strengthen activist social equation: Swatantra Dev
भाजपा कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का स्वागत करते सांसद पंकज चौधरी व अन्य। - फोटो : MAHARAJGANJ
कार्यकर्ता सामाजिक समीकरण को मजबूत करें : स्वतंत्र देव
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जीत का मंत्र दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर शनिवार की दोपहर हुई बैठक में कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी की रणनीति के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तार से बताया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष को माला पहनाकर सांसद पंकज चौधरी, जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास, जिला महामंत्री ऋषि त्रिपाठी समेत अन्य लोगों ने स्वागत किया।
मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सभी विधायक और पदाधिकारी पंचायत चुनाव को गंभीरता से लें। सभी को जिम्मेदारी से काम करना है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी को मिलकर काम करना चाहिए। पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सामाजिक समीकरण को मजबूत करें। जब राष्ट्रवाद की चर्चा होगी, तब हम जीतेंगे, जब जातिवाद की चर्चा होगी तब हम हारेंगे। इसके पूर्व वह वार्ड संयोजकों और अध्यक्षों से क्षेत्र की स्थिति की जानकारी ली। एक-एक कर सभी से संगठन की जिम्मेदारी पर चर्चा कर वार्डों के बारे में जाना। मंडल प्रभारी और अध्यक्ष को आगामी पंचायत चुनाव की तैयारी के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को चुनाव तक अपने ग्राम पंचायतों से प्रतिदिन संपर्क करना चाहिए। पंचायत चुनाव में मजबूती के लिए प्रतिदिन की गतिविधियों की रिपोर्ट बनाने की बात भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन आधारित राजनीतिक दल है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय के पद चिन्हों पर कार्य करते हुए आज भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है।
सांसद पंकज चौधरी ने कहा कि पंचायत चुनाव को गंभीरता से लेना होगा। पंचायत चुनाव में कमल खिला तो ब्लॉक, विधान सभा में भी कमल खिलने से कोई रोक नहीं सकता। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल ने पंचायत चुनाव में कैसे जीत हो, इसकी व्यूह रचना पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, फरेंदा विधायक बजरंग बहादुर सिंह, सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल व सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बैठक का संचालन पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह ने की। इस दौरान जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल, जिला महामंत्री संजय वर्मा, प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
धानी ढाला, फरेंदा कस्बे के आंबेडकर तिराहा, मिल गेट समेत कई स्थानों पर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत हुआ। आंबेडकर तिराहे पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पहुंच कर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। स्वागत के दौरान सांसद पंकज चौधरी, विधायक बजरंग बहादुर सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला, पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह आदि ने स्वागत किया।

पूर्व जिला उपाध्यक्ष की पार्टी में वापसी
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह को बीते विधान सभा चुनाव के दौरान पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। शनिवार को पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें पार्टी में शामिल करने की सहमति दी। संतोष सिंह को पुन: पार्टी में शामिल कर उनका स्वागत किया गया। यह जानकारी जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास ने दी। वहीं सिसवा विधान सभा के वरिष्ठ नेता अजय कुमार श्रीवास्तव ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता अनुशासित सिपाही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed