फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Stones on vehicle of Nepal's state number five chief minister

नेपाल के प्रदेश नंबर पांच के मुख्यमंत्री के वाहन पर पथराव

Mon, 05 Oct 2020 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
Stones on vehicle of Nepal's state number five chief minister
नेपाल के प्रदेश नंबर पांच के मुख्यमंत्री के वाहन पर पथराव
विज्ञापन

सोनौली (महराजगंज)। नेपाल के बुटवल शहर में प्रदेश नंबर पांच के मुख्यमंत्री शंकर पोखरेल के वाहन पर उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। वह रविवार की देर शाम काठमांडू से बुटवल अपने घर जा रहे थे। इन दिनों प्रदेश नंबर पांच की राजधानी दांग में बनाए जाने के प्रस्ताव पर लोगों में आक्रोश है। घटना के बाद जिला प्रशासन ने छात्रसंघ के चार लोगों को गिरफ्तार किया।

रविवार की शाम करीब छह बजे काठमांडू स्थित पार्टी कार्यालय से मुख्यमंत्री बैठक समाप्त कर हवाई मार्ग से भैरहवा पहुंचे। वहां से वाहन से वह बुटवल अपने घर जा रहे थे। सिद्धार्थ हाईवे के बुटवल -11 मिलन चौक पर कुछ लोगों ने मुख्यमंत्री वाहन पर पथराव कर दिया। मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार शेर बहादुर केसी ने बताया कि मुख्यमंत्री के वाहन का शीशा चकनाचूर हो गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने पत्थर फेंकने के आरोप में नेपाल छात्र संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष मुक्ति पौडेल समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed