{"_id":"663d5059e4a563f1fb09abd4","slug":"state-team-inspected-pathology-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-122103-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: स्टेट टीम ने पौथोलॉजी का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: स्टेट टीम ने पौथोलॉजी का किया निरीक्षण
Fri, 10 May 2024 04:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 10 May 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
मिठौरा। सीएचसी मिठौरा का कायाकल्प टीम ने औचक निरीक्षण कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का हाल जाना। लैब में प्रशिक्षण संबंधी कमियां मिलने पर लैब कर्मियों को फटकार लगाई। कायाकल्प स्टेट टीम डाॅ. अपराजिता मेहरा, डाॅ. अरविंद, डाॅ. राम समुझ चौधरी, संतोष ओझा, ब्रजेश कुमार ने बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा का निरीक्षण किया। टीम ने पहले इमरजेंसी वार्ड ऑपरेशन थियेटर, ओपीडी, ओपीडी एक्सरे एवं पैथोलॉजी का बारीकी से निरीक्षण किया। पैथोलाॅजी में प्रशिक्षण संबंधी कमियां मिलने पर पैथोलाॅजी कर्मियों को फटकार लगाई। संवाद
विज्ञापन