{"_id":"5d714b158ebc3e939f40606d","slug":"start-the-sobhagya-yaujna-maharajganj-news-gkp3204279165","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर ‘सौभाग्य’ से कनेक्शन देगा बिजली विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर ‘सौभाग्य’ से कनेक्शन देगा बिजली विभाग
विज्ञापन

महराजगंज। प्रधानमंत्री सहज बिजली घर योजना (सौभाग्य) फिर शुरू की गई है। इसके तहत ऐसे घरों में बिजली देने के लिए निगम कटिबद्ध है जो पहली बार इस योजना का लाभ लेने से वंचित रह गए हैं।
इस योजना के विस्तारीकरण में ऐसे लोगों को भी कनेक्शन दिया जाएगा जो कटिया डालकर बिजली का उपभोग कर रहे हैं। वह अब निगम के कर्मचारियों से संपर्क कर कनेक्शन लेकर मीटर लगवा लें। इस बार जांच में कटिया लगाकर बिजली चोरी करते कोई मिला तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पहले चरण में योजना के तहत दिसंबर 2018 तक 1 लाख 40 हजार 845 लोगों को बिजली का कनेक्शन देने के बाद यह योजना बंद कर दी गई थी। लेकिन पुन: इस योजना को शुरू किया गया है। जिससे योजना के तहत छूटे हुए लोगों को बिजली का कनेक्शन दिया जा सके और बिजली चोरी पर नियंत्रण लगाया जा सके।
अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम हरिशंकर ने बताया कि सौभाग्य योजना के द्वितीय चरण के तहत छुटे हुए लोगों को नि:शुल्क कनेक्शन दिया जाएगा। इसके लिए उपभोक्ता संबंधित बिजली उपखंड पर एसडीओ व जेई से संपर्क कर इसका लाभ ले सकते हैं।