{"_id":"5d5443b68ebc3e6cf90fc240","slug":"srinagar-not-send-to-leater-maharajganj-news-gkp3177198115","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में फौजी भाईयों को बहने नहीं भेज पा रही राखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में फौजी भाईयों को बहने नहीं भेज पा रही राखी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर में तैनात फौजी भाइयों को बहने नहीं भेज पाईं राखी
महराजगंज। जम्मू-कश्मीर में तैनात फौजी भाइयों के लिए उनकी बहनों की राखी इस बार उन्हें नहीं मिलेगी। सुरक्षा कारणों से डाक विभाग की ओर से यह कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार की ओर से अनुच्छेद 370 समाप्त किए जाने के बाद वहां के मौजूदा हालात को देखते हुए डाक विभाग ने श्रीनगर के लिए डाक, पार्सल, स्पीड पोस्ट आदि की बुकिंग नहीं कर रहा है। महराजगंज मुख्य डाकघर में कई ऐसी बहनें मिली जो मायूस होकर लौट रही थी। डाक विभाग मुख्यालय की ओर से बुकिंग बंद करने के संबंध में आदेश जारी किया गया है। जिले के करीब एक दर्जन से अधिक सैनिक जम्मू, कश्मीर, श्रीगनर में तैनात हैं। उनके लिए बहने हर वर्ष रक्षाबंधन पर राखी व मिठाई आदि डाक व कोरियर आदि से भेजती हैं। लेकिन इस बार हालात कुछ बदल गए हैं। इसके बावजूद फौजियों की बहनों का कहना है कि देश की सुरक्षा से बढ़कर उनके लिए कुछ नहीं है। भाई देश की सुरक्षा में हैं लगे है यहीं उनके लिए संतोष का विषय है। डाकघर आई रंजू, सुनीता एवं रंजिता ने बताया कि बीते दिनों राखी भेजने के लिए डाकघर गई थी। लेकिन पता चला की श्रीनगर के लिए सेवाएं बंद है। इस बात से कुछ समय के लिए मायूसी तो हुई लेकिन दिल को शांति मिली कि देश हित से कुछ नहीं है।
-------
निजी कोरियर सेवा भी बंद
जिला मुख्यालय पर संचालित निजी कोरियर सर्विस वालों का कहना है कि उनकी सर्विस की ओर से कश्मीर में डाक व पार्सल आदि की बुकिंग नहीं की जा रही है। क्योकि वहां तक डाक नहीं पहुंच पा रहा है।
-----------
जम्मू और लेह के लिए सेवाएं शुरू
डाक निरीक्षक अशोक सिंह ने बताया कि मुख्यालय से आदेश आने के कारण जम्मू कश्मीर के लिए डाक, पार्सल व रजिस्ट्री की बुकिंग बंद की गई थी। लेकिन बुधवार दोपहर बाद आदेश मिलने पर जम्मू और लेह के लिए सेवाएं शुरू की गई है। लेकिन अभी भी श्रीनगर के लिए सेवा पर पाबंदी है।