फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sports grounds are incomplete, how will the talents of villages shine?

Maharajganj News: खेल मैदान अधूरे, कैसे निखरेंगी गांवों की प्रतिभाएं

Mon, 24 Jun 2024 04:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 24 Jun 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Sports grounds are incomplete, how will the talents of villages shine?
महराजगंज। ग्रामीण स्तर पर युवाओं में खेल प्रतिभा निखारने के लिए खेल मैदान बनाए गए हैं, जिससे बच्चों की खेल प्रतिभा गांव की गलियों में दम तोड़ने के बजाय देश व विदेश में नाम रोशन कर सकें। ग्राम पंचायत में मनरेगा के तहत बने खेल मैदान के निर्माण में खेल कर दिया गया है। मैदान में खेल उपकरण नहीं लगाए गए हैं। निर्माण कार्य भी अधूरा है।
विज्ञापन


परतावल ब्लाॅक के ग्राम पंचायत रामपुर उपाध्याय में मनरेगा योजना के तहत खेल मैदान बनाया गया। करीब 10 लाख रुपये से अधिक की लागत से बने इस खेल मैदान में खेल उपकरण आदि की व्यवस्था होनी थी। लेकिन जिम्मेदारों ने खेल मैदान बनाने के नाम पर केवल चारों तरफ से चहारदीवारी खड़ा कर कोरम पूरा कर दिया गया है।
विज्ञापन

मैदान में न तो कोई खेल उपकरण लगाया गया और न ही साफ-सफाई कराया गया है जो निर्माण कार्य कराए गए हैं, उसकी गुणवत्ता ऐसी कि एक साल भी नहीं हुआ और टूटने लगा। खेल परिसर में चारों तरफ झाड़ियां उगी हैं, यहां खेलने की बात तो दूर जाने में भी डर लगता है। इस खेल मैदान का उपयोग युवा खेलने में नहीं कर पा रहे हैं बल्कि गांव वाले इस मैदान में ट्रैक्टर ट्राली खड़ा किए हुए हैं। इसके अलावा बकरी चराने के काम आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के प्रिंस शर्मा, करन यादव, मुकेश यादव, आकाश राय आदि युवाओं का कहना है कि खेल मैदान निर्माण होने पर आस जगी थी कि खेल के हुनर को निखारने का स्थान मिलेगा। खेल संसाधनों की उपलब्धता में प्रतिभा और उभरेगी, लेकिन खेल मैदान को देखकर निराशा ही हाथ लगी। बरसात के दिनों में खेल मैदान में पानी भरा रहता है। वर्तमान में गांव के कुछ लोग कई तरह का उपकरण रखे हुए हैं।
एपीओ मनरेगा दिलीप कुमार गौतम ने बताया कि खेल मैदान का निर्माण बेहतर तरीके से कराया जा रहा है। जहां भी निर्माण अधूरा है उसे जल्द ही पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed