{"_id":"665ddc7d6f6592044f014edf","slug":"spoiled-routine-in-summer-is-making-you-sickbe-alert-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-123851-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गर्मी में बिगड़ी दिनचर्या बना रही बीमार...रहें सचेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गर्मी में बिगड़ी दिनचर्या बना रही बीमार...रहें सचेत
Mon, 03 Jun 2024 08:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 03 Jun 2024 08:38 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। गर्मी में बिगड़ी दिनचर्या लोगों को बीमार बना रही है। सोने से लेकर भोजन करने तक के समय में बदलाव होने से यह समस्या हो रही है। डॉक्टर दवा के साथ बचाव के लिए दिनचर्या में सुधार करने की सलाह दे रहे हैं। नींद पूरी नहीं होने के चलते सिर दर्द की समस्या हो रही है। वहीं समय से भोजन नहीं करने से अपच और गैस की समस्या से परेशान हैं।
केएमसी मेडिकल काॅलेज के फिजिशियन डॉ.विजय शर्मा ने बताया कि गर्मी ज्यादा होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है, इस वजह से रात को नींद पूरी नहीं हो रही है। ओपीडी में 10 से 12 मरीज रोजाना सिर दर्द से पीड़ित आ रहे हैं। उनसे पूछताछ में पता चला की उनकी नींद पूरी नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि बिना पानी पिए, घर से बाहर न निकलें।
पानी की कमी भी फूड प्वॉइजनिंग और हीट स्ट्रोक जैसी समस्या हो सकती है। शरीर में पानी की कमी भी न होने दें। बाजार की चीजें, विशेषकर कटी सब्जियों या फल से परहेज करें। सुबह 10 से दिन के 2 बजे के बीच में ज्यादा शारीरिक गतिविधियां बीमार भी कर सकती हैं। जब भी बाहर जाना हो, सिर को कॉटन के स्कार्फ या टोपी से ढंके।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रत्येक दिन योगाभ्यास करें। इससे शरीर स्वस्थ रहेगा। इन दिनों ऐसे भी केस आ रहे हैं, जो लोग गर्मी की वजह से व्यायाम करना छोड़ दिए हैं, उनकी भी सेहत खराब हो रही है। ओपीडी में आने वाले मरीजों को दवा के साथ दिनचर्या में सुधार करने का सुझाव दिया जा रहा है।