फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Speeding bike collides with divider, two youths die

Maharajganj News: तेज रफ्तार बाइक डिवाडर से टकराई, दो युवकों की मौत

Wed, 27 Mar 2024 05:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 27 Mar 2024 05:50 PM IST
विज्ञापन
Speeding bike collides with divider, two youths die
फरेंदा। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित फरेंदा कस्बे के शनिचरी ढाला के समीप अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


फरेंदा क्षेत्र के आनंदनगर के वार्ड नंबर-2 जगदीशपुर निवासी अरमान अली (19), काजू (18) व शनिचरी बाजार निवासी जैक राव (20) एक ही बाइक पर सवार होकर होकर कहीं जा रहे थे। अभी कस्बे के शनिचरी ढाला के करीब पहुंचे थे कि बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि अनियंत्रित होकर सड़क के बीच में बने डिवाइडर से टकरा गए। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी भेजा। डॉक्टरों ने काजू पांडेय व अरमान अली को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीसरे युवक की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार व थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


होली की हुड़दंग में बुझ गए दो घरों के चिराग

फरेंदा। मंगलवार को होली की हुड़दंग व बाइक का स्टंट दो परिवारों को लिए भारी पड़ गया। दो परिवारों की इकलौती चिराग बुझ गई। बेटे की मौत से पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगाें के अनुसार बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी डिवाइडर से टकराने के बाद करीब सौ मीटर तक बाइक उछलती रही। घटना के बाद लोग सहम गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनंदनगर कस्बे के वार्ड नंबर दो निवासी काजू मां बाप का इकलौता बेटा था। उसकी एक छोटी बहन है। पिता मंदबुद्धि हैं। मां भी कुछ दिन पूर्व घर से गायब हो गई है। बाबा रामजी रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। परिवार की जिम्मेदारी बाबा के कंधों पर है। काजू भी परिवार की जिम्मेदारी को धीरे-धीरे देख रहा था। वहीं उसके साथ का एक अन्य युवक अरमान अली दो भाइयों में छोटा था। उसकी दो बहनें हैं। पिता परिवार के भरण पोषण के लिए मुंबई गए हुए हैं। बेटे की मौत की खबर उनको मिली तो वह बदहवास हो उठे। माता सफीदुननिशा के साथ परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं साथ के तीसरे युवक जैकराव की हालत में सुधार है लेकिन घटना के बाद वह पूरी तरह से सहमा है, जो घटना को सोचकर हैरान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed