फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   SP workers protested against the gas cylinder crisis.

Maharajganj News: गैस सिलिंडर के संकट के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Sat, 14 Mar 2026 02:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
SP workers protested against the gas cylinder crisis.
कलक्ट्रेट परिसर में गैस सिलेंडर लेकर प्रदर्शन करते सपा पदा​धिकारी। 
कलक्ट्रेट परिसर में गैस सिलिंडर लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

जुलूस के बाद राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्रीय मांग-पत्र डीएम को सौंपा
महराजगंज। जिले में रसोई गैस की बढ़ती कमी और कालाबाजारी के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से कलक्ट्रेट परिसर तक गैस सिलिंडर लेकर जुलूस निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जुलूस के बाद राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्रीय मांग-पत्र डीएम को सौंपा।



जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कहा कि जिले में गैस आपूर्ति की स्थिति बेहद चिंताजनक हो चुकी है। आम उपभोक्ताओं को समय पर रसोई गैस नहीं मिल पा रहा है। हजारों घरों में चूल्हा-चौका ठंडा पड़ गया है। इसी तरह व्यावसायिक गैस की कमी से दुकानें, ढाबे और होटल प्रभावित हो रहे हैं और लोगों की आजीविका पर गहरा असर पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र व राज्य सरकार गैस की कोई कमी नहीं होने का दावा कर रही है लेकिन जमीनी हकीकत इसके ठीक उलट है। कई जगहों पर कालाबाजारी की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिससे आम जनता परेशान है।
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने मांग किया कि जिले में गैस आपूर्ति तत्काल सुचारू की जाए, कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, जिला स्तर पर जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय हो, बुकिंग के बाद निर्धारित समय में सिलिंडर उपलब्ध कराया जाए और गैस एजेंसियों की मनमानी पर रोक लगाई जाए।सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो पार्टी जनहित में आंदोलन को और तेज करेगी। प्रदर्शन के दौरान प्रणय गौतम, विजय यादव, संतोष कृष्ण त्रिपाठी, विजय जायसवाल, सतीश यादव, नौशाद, मक्खू प्रसाद, लल्ला गुप्ता, राहुल पांडेय, प्रेम यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed