फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sonar society honored a brilliant student

Maharajganj News: मेधावी छात्र को सोनार समाज ने किया सम्मानित

Mon, 20 May 2024 04:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 20 May 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
Sonar society honored a brilliant student
फरेंदा। राष्ट्रीय सोनार एकता परिषद ने सीबीएसई 10वीं में 95.6 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले छात्र विभोर कुमार वर्मा को सम्मानित किया। पदाधिकारियों ने छात्र को मेडल व स्मृति चिह्न देकर सम्मान दिया। राष्ट्रीय सोनार एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसके वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा, संतोष कुमार सेनानी व सुरेश चंद वर्मा सहित तमाम लोगों ने छात्र के आवास पर पहुंचकर सम्मानित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बेहतर अंक हासिल कर विभोर ने जिले व समाज का गौरव बढ़ाया है, जिससे अन्य छात्रों को सीख मिलेगी। कृष्ण कुमार वर्मा ने कहा छात्र ने साबित किया कि कठोर परिश्रम एवं नियमितता से किए गए कार्य से मंजिल तक पहुंचा जा सकता है। इस दौरान उमाशंकर वर्मा, गिरिराज सर्राफ, गणेश वर्मा, प्रभु वर्मा, बजरंगी, विजय, विशाल वर्मा, संजय वर्मा, राजीव कुमार व मुकेश वर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed