फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Solar park will be established in 250 acres, search for land begins

Maharajganj News: 250 एकड़ में स्थापित होगा सोलर पार्क, जमीन की तलाश शुरू

Thu, 19 Oct 2023 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Solar park will be established in 250 acres, search for land begins
- सौर उर्जा पर आधारित सोलर पार्क के विकास के लिए भूमि बैंक की होगी स्थापना
विज्ञापन

- शासन के निर्देश पर डीएम ने शुरू कराई जमीन की तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नवीन एवं नवीकरणीय उर्जा विकास विभाग (नेडा) की ओर से जिले में सोलर पार्क को विकसित किया जाएगा। सोलर पार्क के लिए 250 एकड़ भूमि की आवश्यकता है। शासन की ओर से इसके लिए भूमि को उपलब्ध कराने के लिए अपर जिलाधिकारी व उप जिलाधिकारियों से कहा गया है। भूमि मिलते ही सोलर पार्क विकसित करने का काम शुरू हो जाएगा।
अभी भी जिले में बिजली समस्या बनी हुई है। बढ़ती मांग के बीच लगातार कमी बनी हुई है, जिसकी भरपाई के लिए न्यूनतम 50 मेगावाट क्षमता के सोलर पार्क की स्थापना की जानी है । पार्क की स्थापना ऐसी जगह कराई जानी है जहां बंजर, असिंचित व अनुपयोगी भूमि उपलब्ध हो। नेडा की ओर से सोलर पार्क की स्थापना के लिए लगभग 250 एकड़ भूमि की जरूरत है। जिलाधिकारी ने मानक के मुताबिक भूमि उपलब्ध कराने के लिए अपर जिलाधिकारी व सभी चारों उप जिलाधिकारियों को पत्र भेजा है। भूमि मिलते ही सोलर पार्क की स्थापना कराई जाएगी। स्थापना से स्थल के आसपास रहने वाले लोगों को काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन

--------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली से वंचित परिवारों को जोड़ने की होगी पहल
सोलर पार्क की स्थापना के बाद उससे ऐसे परिवारों को जोड़ने की पहल होगी, जो बिजली की सुविधा से वंचित हैं। इससे जहां उनका समुचित विकास होगा, वहीं हमेशा के लिए अंधियारे को दूर करने में भी मदद मिलेगी।
---------------------------------------
जिले में सोलर पार्क को विकसित करने के लिए भूमि की तलाश कराई जा रही है। भूमि के मिलते ही सोलर पार्क की स्थापना कराते हुए अधिक से अधिक लोगों को कनेक्शन देकर उनकी समस्या को दूर किया जाएगा।
अनुनय झा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed