फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Smuggled pen drives and mobile parts worth Rs 14.57 lakh seized

Maharajganj News: तस्करी के 14.57 लाख के पेन ड्राइव और मोबाइल पार्ट्स जब्त

Sat, 17 Oct 2026 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Smuggled pen drives and mobile parts worth Rs 14.57 lakh seized
सोनौली(महराजगंज)। नेपाल के रूपनदेही जिले में सुरक्षा एजेंसियों ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर 14.57 लाख रुपये मूल्य के पेन ड्राइव और मोबाइल पार्ट्स जब्त किए हैं। बरामद सामान में 980 पेन ड्राइव और 443 मोबाइल डिस्प्ले व बॉडी पैनल शामिल हैं। जब्त सामान को आवश्यक कार्रवाई के लिए भैरहवा भंसार कार्यालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन

डीएसपी कृष्ण कुमार चंद ने बताया कि सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल की मोबाइल टीम ने सिद्धार्थनगर नगरपालिका-1 के बेलहिया बाईपास क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान भारत से नेपाल तस्करी कर ले जाए जा रहे 980 पेन ड्राइव बरामद किए। इनकी कीमत 5.39 लाख रुपये आंकी गई है। सीमा सुरक्षा बल की टीम क्षेत्र में निगरानी कर रही थी। इसी दौरान पेन ड्राइव पकड़े गए।वहीं, लुंबिनी सांस्कृतिक नगरपालिका-7 के बनरहवा क्षेत्र में छिपाकर रखे गए 443 मोबाइल डिस्प्ले और बॉडी पैनल भी बरामद किए गए। इनकी कीमत 9.18 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

दोनों कार्रवाइयों में कुल 14.57 लाख रुपये मूल्य का सामान जब्त किया गया। बरामद सामान को सीमा शुल्क कार्यालय, भैरहवा को सौंपकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed