फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Situation worsens due to landslides; Kathmandu-Mugling route will not open before Dashain.

Maharajganj News: भूस्खलन से बिगड़े हालात दशहरा से पहले नहीं खुलेगा काठमांडो-मुगलिंग मार्ग

Tue, 01 Sep 2026 01:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Situation worsens due to landslides; Kathmandu-Mugling route will not open before Dashain.
काठमांडो-मुगलिंग मार्ग पर धंसी सड़क।
विज्ञापन

काठमांडो मार्ग नागढुंगा-मुग्लिन सड़क खुलने की उम्मीद कम

भूस्खलन से हुए भारी नुकसान के कारण पहले विस्तृत अध्ययन और तकनीकी डिजाइन करना होगा तैयार



सोनौली। त्रिशूली नदी में आई बाढ़ और कृष्णभीर क्षेत्र में हुए बड़े भूस्खलन के कारण काठमांडो-मुगलिंग मार्ग को जल्द खोलना मुश्किल हो गया है। अधिकारियों के अनुसार दशहरा से पहले इस सड़क के कृष्णभीर हिस्से के खुलने की संभावना बेहद कम है।

नागढुंगा-मुग्लिन सड़क परियोजना के पश्चिमी खंड के अनुसार, जिस स्थान पर बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ है वहां सड़क को दोबारा चालू करने के लिए स्थायी मरम्मत और पुनर्निर्माण करना होगा। परियोजना के सूचना अधिकारी सचेंद्र मिश्र ने बताया कि भूस्खलन से हुए भारी नुकसान के कारण पहले विस्तृत अध्ययन और तकनीकी डिजाइन तैयार करना होगा। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया और पुनर्निर्माण का काम शुरू किया जाएगा। इन सभी प्रक्रियाओं में लंबा समय लग सकता है। ऐसे में दशहरा से पहले कृष्णभीर क्षेत्र में सड़क खुलने की उम्मीद कम है।
विज्ञापन


कृष्णभीर क्षेत्र को पहले ही भूस्खलन संभावित क्षेत्र के रूप में चिह्नित किया गया था। यहां सड़क को सुरक्षित बनाने के लिए मरम्मत और सुरक्षात्मक कार्य चल रहे थे। जोखिम कम करने के लिए वर्टिकल पाइलिंग का काम पूरा हो चुका था जबकि हॉरिजॉन्टल एंकरिंग का काम मानसून के बाद किया जाना था। काम पूरा होने से पहले ही क्षेत्र में बड़ा भूस्खलन हो गया, जिससे सड़क को और अधिक नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क को तत्काल खोलना संभव नहीं होने के कारण यात्रियों और मालवाहक वाहनों की आवाजाही सुचारु रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग तलाशने का काम तेज कर दिया गया है। तकनीकी टीमें अलग-अलग संभावित मार्गों का सर्वे और अध्ययन कर रही हैं। अध्ययन पूरा होने के बाद सबसे छोटा, सुरक्षित और व्यावहारिक मार्ग चुनकर उसे वैकल्पिक सड़क के रूप में विकसित करने की दिशा में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

काठमांडो मार्ग बंद, छोटे वाहनों को हेतोंडा के रास्ते प्रवेश



नेपाल के मुगलिंग क्षेत्र में भूस्खलन से काठमांडो जाने वाला प्रमुख मार्ग बंद हो गया है। मार्ग बंद होने के कारण भारत-नेपाल सीमा के दोनों ओर काठमांडो जाने वाले भारतीय मालवाहक वाहन फंस गए हैं। इससे सीमा क्षेत्र में वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और चालकों एवं परिचालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि सड़क धंसने के साथ ही बाढ़ और अन्य प्राकृतिक समस्याओं के कारण भी आवागमन प्रभावित हुआ है। नेपाल की ओर जाने वाले मालवाहक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित होने से व्यापारिक गतिविधियों पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, छोटे वाहनों को काठमांडो की ओर जाने के लिए वैकल्पिक रूप से हेतोंडा मार्ग से प्रवेश दिया जा रहा है।
हालांकि इस मार्ग से आवागमन बढ़ने के कारण यात्रियों को अतिरिक्त समय लग रहा है। सीमा पर फंसे भारतीय मालवाहक वाहनों के चालकों का कहना है कि मार्ग बंद होने से उन्हें खाने-पीने और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। सड़क की मरम्मत और मार्ग को सामान्य करने के बाद ही बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू होने की संभावना है।

लगातार बढ़ रहीं व्यापारियों की मुश्किलें


रविवार की सुबह नेपाल के मुगलिंग क्षेत्र में मुख्य सड़क धंसने से काठमांडो आने-जाने वाला मार्ग बाधित हो गया। इसके चलते काठमांडो जाने वाले और वहां से आने वाले मालवाहक ट्रकों को सोनौली स्थित भारतीय सीमा पर ही रोक दिया गया है। मार्ग बंद होने के कारण भारत-नेपाल सीमा के दोनों ओर मालवाहक वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। इससे वाहन चालकों के साथ ही व्यापारियों की चिंता भी बढ़ गई है।

भंसार एजेंट एसोसिएशन के कृष्ण प्रसाद धिमिरे ने बताया कि मुगलिंग मार्ग बंद होने के बाद व्यापारियों ने काठमांडो भेजे जाने वाले सामानों से लदे मालवाहक वाहनों को फिलहाल भारतीय सीमा में ही रोकने के निर्देश दिए गए हैं। सड़क मार्ग बहाल होने का इंतजार किया जा रहा है। मार्ग बंद रहने से माल ढुलाई और व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। सीमा पर खड़े वाहन चालकों को भी लंबे इंतजार के कारण विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की मरम्मत और मुगलिंग मार्ग के जल्द खुलने का इंतजार किया जा रहा है।

-----------------------------


मार्ग बंद होने से बढ़ा भैरहवा से काठमांडो का हवाई किराया



सोनौली। काठमांडो जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग मुगलिंग में सड़क भूस्खलन के कारण यातायात ठप होने का असर हवाई यात्रा पर भी पड़ने लगा है। सड़क मार्ग बंद होने के बाद काठमांडो जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने से हवाई किराए में भी बढ़ोतरी हुई है।

साटो पर्यटन रुपनदेही के अध्यक्ष श्रीचंद गुप्ता ने बताया कि पहले काठमांडो जाने के लिए हवाई किराया करीब 3,900 रुपये था, जो अब बढ़कर 4,200 रुपये हो गया है। सड़क मार्ग बाधित होने से यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिसके कारण हवाई यात्रा की मांग बढ़ गई है। उनका कहना है कि सड़क मार्ग जल्द बहाल नहीं हुआ तो हवाई किराए में और बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed