फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Shortage of roadways amid preparations for Maha Kumbh

Maharajganj News: महाकुंभ की तैयारी के बीच रोडवेज की किल्लत

Thu, 20 Feb 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 20 Feb 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Shortage of roadways amid preparations for Maha Kumbh
महराजगंज। प्रयागराज महाकुंभ के प्रमुख स्नान समाप्त हो गए हैं, लेकिन अभी भी महाशिवरात्रि का स्नान शेष है। इसके मद्देनजर एक बार फिर महराजगंज डिपो बसों को लगाने में जुट गया है।
विज्ञापन

बसों को महाकुंभ के लिए आरक्षित करने के कारण एक बार फिर लोकल रूट के यात्रियों की समस्या बढ़ने लगी है। बुधवार को रोडवेज बस स्टेशन पर यात्रियों को लोकल रूट की बसों का इंतजार करना पड़ा। स्टेशन पर आने और जाने वाली बसों में भीड़ की अधिकता दिखी।
विज्ञापन

महराजगंज डिपो से 62 बसों का संचालन विभिन्न मार्गों पर होता है, लेकिन प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के कारण डिपो पर वाहनों की किल्लत होने लगी है। बाहर की बसों को लाने के बाद भी डिपो लोकल रूट के यात्रियों को भरपूर बस नहीं लगा पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाल्गुन कृष्ण पक्ष अष्टमी इस बार 21 फरवरी को है। इस तिथि को माता जानकी का अवतरण दिवस माना जाता है। इस तिथि पर महाकुंभ के लिए नेपाल से बड़ी संख्या में लोग जा रहे हैं। ऐसे में फिर बसों की कमी होने लगी है।
20 बस पनियरा और 20 बस निचलौल में लगाने के साथ महराजगंज में भी 20 बसें रिजर्व कर दी गई हैं। ऐसे में लोकल रूट पर बसें कम हैं और यात्री परेशान होकर इंतजार करने में अपना अधिकतर समय खर्च रहे हैं।

महाकुंभ के लिए बसों की बुकिंग पूर्व में ही की जा चुकी है। ऐसे में कुछ बसें कम जरूर हुई हैं, लेकिन यात्रियों को असुविधा न होने पाए इसका प्रयास किया जा रहा है।
-सर्वजीत वर्मा, एआरएम, महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed