{"_id":"5d5446908ebc3e6d06303fff","slug":"shopkeper-arest-maharajganj-news-gkp317722035","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित दवाएं बेचने में बेटा समेत दंपती गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंधित दवाएं बेचने में बेटा समेत दंपती गिरफ्तार
विज्ञापन
सोनौली में प्रतिबंधित और नशीली दवाओं के साथ पकड़े गए आरोपी।
- फोटो : MAHARAJGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशीली दवा के कारोबार में बेटा सहित दंपती गिरफ्तार
सोनौली। कस्बे में मंगलवार शाम पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर एक दवा की दुकान से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद की है।
बुधवार को क्षेत्राधिकारी नौतनवां राजू कुमार साव ने सोनौली कोतवाली परिसर में पत्रकारों को बताया कि सूचना मिली कि सोनौली कस्बे के एक दवा की दुकान और गोदाम में भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं रखी हुई है। इसके बाद एसएसबी एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर नफीस खान निवासी जानकी नगर सोनौली के दुकान और गोदाम से 36 कार्टून प्रतिबंधित दवा, इंजेक्शन, हाईटेक सिरिंज, कप सिरप आदि बरामद की गई। इस दौरान पुलिस ने अत्यधिक मूल्य के लेबल भी बरामद किया। उन्होंने बताया कि आरोपी नफीस खान, शकीना खान एवं आफताब खान तीनों के खिलाफ एनडीपीएस, औषधि प्रशासन सामग्री अधिनियम कॉपी राइट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। साथ दुकान के आसपास पकड़े गए तीन संदिग्ध लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
मेडिकल दुकानों से लिए दवा के सैंपल
अमर उजाला ब्यूरो
मिठौरा। क्षेत्र के सिंदुरिया, टिकर परसौनी गांव में बुधवार को औषधि निरीक्षक शिव कुमार नायक ने तीन दवा की दुकानों का औचक निरीक्षण कर अभिलेखों की जांच की। साथ ही प्रतिबंधित दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए भेजा।
टिकर परसौनी में मेडिकल स्टोर पर जांच के दौरान दो औषधि का नमूना लिया गया। वहीं, सिंदुरिया में दुकानें बंद कर संचालक भाग गए। औषधि निरीक्षक शिवकुमार नायक ने बताया कि नियमानुसार औषधि प्रसाधन की धारा 1940 के अंतर्गत निर्धारित प्रारूप फार्म 35 पर अंकित कर अग्रिम कार्रवाई के लिए सहायक आयुक्त गोरखपुर को भेज दिया गया।