फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Shopkeeper beaten up for demanding dues, case registered

Maharajganj News: बकाया मांगने पर दुकानदार को पीटा, केस दर्ज

Mon, 16 Sep 2024 08:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 16 Sep 2024 08:22 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper beaten up for demanding dues, case registered
महराजगंज। चाय नाश्ते का बकाया पैसा मांगना एक होटल संचालक को महंगा पड़ गया। बकाएदारों ने मारपीट कर दुकानदार को घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिंदुरिया थाना के मिठौरा निवासी पारसनाथ मोदनवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मिठौरा ब्लाॅक के सामने होटल चलाते हैं। उनकी दुकान पर उदयराज, गोबरी, बुधई निवासी बसवार आते जाते हैं। उनके चाय नाश्ते का बकाया था। बकाया मांगने पर वह लोग देने की बात करते रहे। 25 अगस्त की दोपहर गोबरी का लड़का दुकान पर आया और कहा कि चलो एटीएम से रुपये निकालकर दे दूं। मिठौरा एटीएम से उसने पैसे निकाले फिर कहने लगा कि चलो होटल पर दूंगा। लौटते समय सेंट्रल बैंक के पास पहले से घात लगाए उक्त बकाएदारों ने पीड़ित को यह कहते हुए मारना पीटना शुरू कर दिया कि बकाया कैसे मांग लिया हमारी इज्जत नहीं है। पीड़ित को मारपीट कर घायल कर दिया। पूरी वारदात बैंक के सीसीटीवी में रिकार्ड हो गया। पीड़ित की तहरीर पर सिंदुरिया पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed