फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Residents of Ward 14 grappling with waterlogging issues even five days after the rains.

Maharajganj News: बरसात के पांच दिन बाद भी जलभराव की समस्या से जूझ रहे वार्ड 14 के निवासी

Sat, 03 Oct 2026 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Residents of Ward 14 grappling with waterlogging issues even five days after the rains.
फरेंदा। पांच दिन पहले लगातार तीन दिन तक बारिश के बाद अभी भी कई जगह जलभराव की स्थिति है। बरसात के पांच दिन बाद से अधिक समय बीत चुना लेकिन नगर पंचायत आनंदनगर के कई हिस्सों में जलभराव की समस्या अब भी बनी हुई है। इससे राहगीरों के साथ स्थानीय लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आनंदनगर वार्ड नंबर 14 सुभाषनगर में कस्बे से विश्रामपुर जाने वाली मुख्य सड़क पर पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। सड़क किनारे जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से वर्षा का पानी अब तक नहीं निकल सका है। इसी मार्ग पर विद्यालय और मस्जिद स्थित होने के कारण विद्यार्थियों, शिक्षकों और नमाजियों को भी जलभराव के बीच आवागमन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जनता इंटर कॉलेज के पास भी पानी जमा होने से लोगों को परेशानी हो रही है। कई गलियों में भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। लगातार कई दिनों तक हुई वर्षा के बाद अब मौसम साफ हो चुका है लेकिन पानी की निकासी नहीं होने से लोगों की परेशानी बरकरार है। क्षेत्र के डॉ. राम नरायन चौरसिया, प्रमोद पासवान, प्रदीप गुप्ता, संदीप चौरसिया, प्रदीप वर्मा ने जिम्मेदारों से तत्काल पानी निकलवाने के साथ स्थायी जलनिकासी व्यवस्था कराने की मांग की है। वहीं इस बाबत ईओ अनुज कुमार ने कहा कि समस्या के समाधान का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed