फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Instructions issued to ASHA workers to spread awareness regarding the prevention of communicable diseases.

Maharajganj News: संचारी रोगों की रोकथाम को लेकर आशा कार्यकर्ताओं को जागरूकता फैलाने के निर्देश

Sat, 03 Oct 2026 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Instructions issued to ASHA workers to spread awareness regarding the prevention of communicable diseases.
महराजगंज। सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में शुक्रवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर आशा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह ने की। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को संचारी रोगों की रोकथाम और बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डॉ. केपी सिंह ने कहा कि बरसात के बाद मच्छरजनित एवं अन्य संचारी रोगों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में गांवों में लोगों को साफ-सफाई रखने, घरों के आसपास पानी जमा नहीं होने देने तथा मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं से बुखार सहित अन्य लक्षण वाले मरीजों की पहचान कर उन्हें समय से स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

बैठक में आशा कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर संपर्क कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने और संदिग्ध मरीजों की सूचना स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही अभियान के दौरान विभागीय गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने को कहा गया। इस दौरान बीसीपीएम लवली वर्मा, बीपीएम सूर्यप्रताप सिंह और स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed