{"_id":"6ac014ec581a814d6e023311","slug":"market-buzzes-with-navratri-excitement-demand-rises-for-garba-outfits-and-dandiya-sticks-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-186260-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नवरात्रि को लेकर बाजार में बढ़ी रौनक, गरबा ड्रेस और डांडिया स्टिक की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नवरात्रि को लेकर बाजार में बढ़ी रौनक, गरबा ड्रेस और डांडिया स्टिक की मांग
विज्ञापन
एक हजार से पांच हजार रुपये तक मिल रहे गरबा परिधान
मोती जड़ी डांडिया स्टिक की भी मांग,चूड़ी और आभूषणों की खरीदारी बढ़ी
महराजगंज। शारदीय नवरात्रि को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। देवी पूजा के साथ गरबा और डांडिया कार्यक्रमों की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। इसे देखते हुए कपड़े, चूड़ी, आभूषण और डांडिया स्टिक की दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ पहुंचने लगी है। दुकानदारों ने भी ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग वैरायटी का सामान मंगाया है।
दुर्गा मंदिर के पास कपड़े की दुकान करने वाले व्यापारी आकाश अग्रवाल ने बताया कि इस बार नवरात्रि को लेकर गरबा ड्रेस की मांग अधिक है। ग्राहकों की पसंद के अनुसार एक हजार से पांच हजार रुपये तक की कीमत वाले गरबा परिधान मंगाए गए हैं। इनमें अलग-अलग डिजाइन और रंगों के कपड़े उपलब्ध हैं। युवतियों के साथ महिलाएं भी गरबा ड्रेस की खरीदारी में रुचि दिखा रही हैं।
उन्होंने बताया कि गरबा ड्रेस के अलावा पारंपरिक परिधानों की भी मांग बनी हुई है। बाजार में रंग-बिरंगे और आकर्षक परिधान उपलब्ध हैं। नवरात्रि के दौरान पूजा और गरबा कार्यक्रमों में पहनने के लिए लोग अपनी पसंद के अनुसार कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं, बस स्टेशन के पास दुकान करने वाले व्यापारी मनोज ने बताया कि डांडिया कार्यक्रमों को देखते हुए अलग-अलग वैरायटी की डांडिया स्टिक मंगाई गई हैं। इनमें मोती जड़ी स्टिक भी शामिल हैं। इनकी कीमत 100 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक है। इसके अलावा चूड़ियां 50 रुपये से दो हजार रुपये और आभूषण 200 रुपये से पांच हजार रुपये तक में उपलब्ध हैं।