{"_id":"6ac0144578790666b70808e5","slug":"chakband-on-the-portal-sugarcane-crop-and-bushes-on-the-spot-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-186283-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पोर्टल पर चकबंद, मौके पर गन्ने की फसल और झाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पोर्टल पर चकबंद, मौके पर गन्ने की फसल और झाड़ियां
विज्ञापन
बड़हरा चरगहा में प्रहलाद के खेत से महाजन के खेत तक चकबंध कार्य।
- ग्रामीणों ने खानापूर्ति, घास छिलाई और फोटो खिंचवाने का लगाया आरोप
- कई कार्यस्थलों पर खेतों में पानी और खड़ी मिली गन्ने व धान की फसल
- हाजिरी दर्ज होने के बावजूद काम की गुणवत्ता पर उठे सवाल, जांच की मांग
महराजगंज। वीबी जी राम जी योजना के तहत पोर्टल पर दर्ज कार्यों की मौके पर पुष्टि नहीं होने से जिम्मेदारों की कार्यशैली पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। निचलौल और सिसवा कई गांवों में पोर्टल पर चकबंद, चकमार्ग और मिट्टी भराई के कार्य दर्ज हैं लेकिन मौके पर चकमार्ग झाड़-झंखाड़ से पटा मिला तो कहीं दोनों तरफ फसल खड़ी मिली। कई जगह खेतों में जलभराव मिला।
ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ स्थानों पर केवल घास-फूस की छिलाई कराकर खानापूर्ति की गई और श्रमिकों की फोटो खींचकर काम पूरा दिखाया गया। ग्रामीणों ने पोर्टल पर दर्ज हाजिरी और मौके पर दिखाई दे रहे कार्य के बीच अंतर की स्थलीय जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि वास्तविक कार्य की स्थिति का सत्यापन करने के बाद ही भुगतान किया जाना चाहिए।
निचलौल के बड़हरा चरगहा गांव में प्रहलाद के खेत से महाजन के खेत तक चकबंद कार्य पोर्टल पर दर्ज है। मौके पर चकमार्ग घास-फूस और बड़े-बड़े खरपतवार से पटा मिला। दोनों तरफ गन्ने की फसल खड़ी थी और खेतों में पानी जमा था। ग्रामीणों के अनुसार ऐसी स्थिति में मिट्टी भराई का कार्य होना संभव नहीं है। इसी गांव में राजेंद्र के खेत से महेश के खेत तक भी चकबंद कार्य दर्ज है।
विज्ञापन
मौके पर चकमार्ग के ऊपरी हिस्से में फावड़े से छिलाई के निशान मिले। दोनों तरफ गन्ने की फसल और पेड़-पौधे दिखाई दिए। ग्रामीण गंगा ने बताया कि कुछ श्रमिक फावड़ा लेकर काम करते दिखे थे लेकिन दोनों तरफ से मिट्टी भराई नहीं हुई। केवल चकमार्ग की छिलाई की गई। बृहस्पतिवार को बड़हरा चरगहा में चार कार्यों पर 154 श्रमिकों की हाजिरी दर्ज है।
पैकोली कला में पुराने काम के निशान
निचलौल ब्लॉक के पैकोली कला में महमूद के खेत से गुलाब के खेत तक चकबंद कार्य पोर्टल पर दर्ज है। मौके पर ग्रामीणों को पुराने कार्य के निशान दिखाई दिए। चकमार्ग के दोनों तरफ गन्ने की फसल खड़ी थी और खेतों में पानी भरा था। वर्तमान में कार्य होता हुआ नहीं दिखाई दिया। ग्रामीण फेकना मुशहर ने बताया कि इस मार्ग पर काफी पहले काम हुआ था। इसके बाद कोई काम नहीं हुआ। इसके बावजूद बृहस्पतिवार को यहां तीन कार्यों पर 109 श्रमिकों की हाजिरी दर्ज थी।
हरपुर पकड़ी में 50 मीटर तक ही छिलाई
सिसवा ब्लॉक के हरपुर पकड़ी में भी योजना के कार्यों को लेकर सवाल उठे हैं। राकेश के खेत से संपर्क मार्ग तक चकरोड पर ग्रामीणों के अनुसार न तो सफाई हुई और न मिट्टी भराई का काम हुआ। दोनों तरफ धान की फसल खड़ी थी और खेतों में पानी भरा था। ग्रामीण सुभाष गुप्ता ने आरोप लगाया कि करीब 20 दिनों से मजदूरों को सुबह ले जाकर केवल फोटो खिंचवाया जाता है। इसी गांव में जमादार धुनिया के खेत से होते हुए मटियरियां तक जाने वाली चकरोड के एक चौथाई से भी कम हिस्से में घास छिलाई के निशान मिले। करीब 50 मीटर हिस्से की छिलाई के बाद बाकी चकरोड झाड़-झंखाड़ से पटी मिली।
ग्रामीण परमहंस ने आरोप लगाया कि योजना के नाम पर मजदूरों को कुदाल लेकर खड़ा कर फोटो खींची जाती है। हरपुर पकड़ी में बृहस्पतिवार को चार कार्यों पर 229 श्रमिकों की हाजिरी दर्ज थी।
सिसवा ब्लॉक के परसिया में राजन के खेत से दिलीप के खेत तक खड़ंजे पर चकमार्ग का कार्य दर्ज है। मौके पर ग्रामीणों के अनुसार न सफाई हुई और न मिट्टी भराई का काम दिखाई दिया। मार्ग के दोनों तरफ पानी लबालब भरा था। बृहस्पतिवार को यहां दो कार्यों पर 90 श्रमिकों की हाजिरी दर्ज थी।
स्पीकअप
योजना के नाम पर मजदूरों को कुदाल लेकर खड़ा कर फोटो खींचा जाता है। हरपुर पकड़ी गांव के चकरोड के बड़े हिस्से में काम नहीं हुआ है और वहां अब भी झाड़-झंखाड़ उगी हुई है।
- परमहंस, ग्रामीण, हरपुर पकड़ी
करीब 20 दिनों से मजदूरों को सुबह ले जाकर काम कराने के बजाय केवल फोटो खिंचवाने की खानापूर्ति की जा रही है। मौके पर चकरोड की सफाई और मिट्टी भराई का काम दिखाई नहीं दे रहा।
- सुभाष गुप्ता, ग्रामीण, हरपुर पकड़ी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
महमूद के खेत से गुलाब के खेत तक चकमार्ग पर काफी पहले काम हुआ था। इसके बाद से यहां कोई काम नहीं हुआ है। वर्तमान में भी मौके पर पुराने कार्य के ही निशान दिखाई दे रहे हैं।
फेकना मुशहर, निवासी पैकोली कला
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
राजेंद्र के खेत से महेश के खेत तक चकमार्ग पर कुछ श्रमिक फावड़ा लेकर काम करते दिखाई दिए थे। हालांकि दोनों तरफ से मिट्टी भराई नहीं हुई। केवल चकमार्ग की ऊपरी सतह की छिलाई की गई है।
- गंगा, निवासी ढाठर टोला, बड़हरा चरगहा
वर्जन
वीबी जी राम जी योजना के तहत निर्धारित मानक के अनुसार कार्य कराने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कहीं बिना कार्य कराए ही हाजिरी दर्ज कराई गई है तो इसकी जांच कराई जाएगी। जांच में आरोप सही मिलने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- शिवेंद्र प्रताप सूर्यवंशी, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी निचलौल
सिसवा के हरपुर पकड़ी व परसिया में कार्य अभी जारी है। योजना के तहत चकमार्ग के बगल से मिट्टी भराई कार्य ही कराया जाना है। सिर्फ घास छिलाई कार्य नहीं हो सकता है। मामले की जांच कराई जाएगी। अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
- अंकित, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी सिसवा