फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Shopping trends shift for Jitiya; villagers are buying curd and flattened rice from the city.

Maharajganj News: जितिया पर बदली खरीदारी की तस्वीर, गांव के लोग शहर से खरीद रहे दही-चूड़ा

Sat, 03 Oct 2026 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Shopping trends shift for Jitiya; villagers are buying curd and flattened rice from the city.
पहले गांव से दही खरीदने आते थे शहर के लोग, अब ग्रामीणों की बाजार पर निर्भरता बढ़ी
विज्ञापन

निचलौल। समय के साथ गांव और शहर की जीवनशैली में आए बदलाव का असर पर्व-त्योहारों की खरीदारी पर भी दिखाई देने लगा है। कभी जितिया पर्व पर शहर के लोग गांवों में जाकर सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दही खरीदते थे लेकिन अब तस्वीर बदल गई है। शुक्रवार को जितिया पर्व की तैयारियों के बीच निचलौल शहर के चौक-चौराहों पर गांव से आए लोग दही और चूड़ा खरीदते नजर आए।
हिंदू धर्म में संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना के लिए महिलाएं जितिया व्रत रखती हैं। शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ व्रत की शुरुआत हुई। शनिवार को महिलाएं निर्जला व्रत रखेंगी, जबकि रविवार को सूर्योदय के समय पारण कर व्रत समाप्त करेंगी।
विज्ञापन

जितिया पर्व को लेकर दही और चूड़ा की मांग बढ़ने से बाजार में इनके दाम भी चर्चा में रहे। खोनहौली निवासी लल्लन यादव ने बताया कि वह निचलौल बाजार दही खरीदने आए थे। उन्होंने कहा कि पहले शहर के लोग गांव में दही खरीदने आते थे। उस समय अच्छी गुणवत्ता की दही कम कीमत में मिल जाती थी। अब गांव के लोगों को ही पर्व के लिए शहर से दही खरीदनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में शुक्रवार को दही करीब 50 रुपये पाव और चूड़ा 65 रुपये किलो बिक रहा था। ग्रामीणों के अनुसार, कुछ वर्ष पहले त्योहार से पहले खेतों में तैयार धान की फसल काटकर घर पर ही चूड़ा तैयार किया जाता था। अब खेती और पशुपालन की बदलती व्यवस्था के कारण त्योहारों पर घर में तैयार होने वाली चीजों की जगह बाजार से खरीदारी का चलन बढ़ गया है। इसका असर पर्व-त्योहारों की परंपरागत खरीदारी पर भी साफ दिखाई दे रहा है।

फोटो परिचय : निचलौल शहर में दही और चूड़ा खरीदने के लिए लगी भीड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed