{"_id":"6a8f528be39b3ea48108c0e0","slug":"shifting-of-the-old-ct-scan-machine-from-the-district-hospital-has-begun-a-new-one-will-be-installed-soon-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-183987-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जिला अस्पताल से पुरानी सीटी स्कैन मशीन की शिफ्टिंग शुरू, जल्द स्थापित होगी नई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जिला अस्पताल से पुरानी सीटी स्कैन मशीन की शिफ्टिंग शुरू, जल्द स्थापित होगी नई
विज्ञापन
सितंबर के पहले सप्ताह में नई मशीन से जांच शुरू होने की उम्मीद
10 अगस्त से खराब पड़ा है सीटी स्कैन मशीन, रोज लौट रहे मरीज
महराजगंज। जिला अस्पताल में पिछले 16 दिनों से बंद पड़ी सीटी स्कैन जांच सुविधा को जल्द बहाल करने की कवायद शुरू हो गई है। जिला अस्पताल की पुरानी सीटी मशीन की शिफ्टिंग शुरू कर दी गई है। जल्द ही नई मशीन स्थापित की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, पिक्चर ट्यूब खराब होने के कारण 10 अगस्त से बंद पुरानी सीटी स्कैन मशीन को एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड संस्था की टीम अपने साथ ले जाएगी। अब अस्पताल में नई सीटी स्कैन मशीन लगाए जाने की तैयारी है। सितंबर माह के पहले सप्ताह तक नई मशीन से मरीजों की जांच शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
सीटी स्कैन मशीन खराब होने के कारण जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन 50 से अधिक मरीजों को सीटी स्कैन की जरूरत पड़ती है लेकिन मशीन खराब होने के चलते इनकी जांच नहीं हो पा रही है। गंभीर मरीजों को जांच के लिए निजी सेंटरों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे उन्हें अतिरिक्त खर्च भी उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
सीएमएस डॉ. एके दिवेदी ने बताया कि पुरानी मशीन में पिक्चर ट्यूब खराब होने के बाद तकनीकी खराबी को दूर कराने का प्रयास किया गया लेकिन मशीन को दोबारा सुचारु रूप से संचालित करना संभव नहीं हो सका। इसके बाद नई मशीन लगाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। सितंबर माह के पहले सप्ताह तक नई सीटी स्कैन मशीन से मरीजों की जांच शुरू होने की उम्मीद है।