{"_id":"610592b08ebc3ebf3b1ea8ad","slug":"sell-urea-with-pos-machine-maharajganj-news-gkp403949368","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीओएस मशीन से कराएं उर्वरक का वितरण, प्राविधिक सहायक कृषि वितरण व्यवस्था पर रखेंगे नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीओएस मशीन से कराएं उर्वरक का वितरण, प्राविधिक सहायक कृषि वितरण व्यवस्था पर रखेंगे नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीओएस मशीन से कराएं उर्वरक का वितरण, प्राविधिक सहायक कृषि वितरण व्यवस्था पर रखेंगे नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। न्याय पंचायत स्तर पर उर्वरक बिक्री केंद्रों पर उर्वरक का वितरण पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीन से सुनिश्चित कराने के लिए प्राविधिक सहायक कृषि को तैनात किया गया है। प्राविधिक सहायकों को सूची उपलब्ध कराते हुए आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।
जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने जिले के सभी सहकारी व निजी फुटकर उर्वरक विक्रेता को निर्देशित किया है कि कृषकों को उनकी कृषि जोत व उनके आधार कार्ड के आधार पर ही बिक्री की जाए तथा उर्वरक बिक्री के बाद कृषकों को कैशमेमो को अनिवार्य रुप से दिया जाए। उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर व तहसील स्तर के जिम्मेदारों द्वारा भी समय-समय पर न्याय पंचायत स्तर के थोक व फुटकर दुकानदारों का भी निरीक्षण किया जाए। प्राविधिक सहायकों को यदि कोई व्यवहारिक कठिनाई आ रही है तो उसकी जानकारी जिला कृषि अधिकारी को देंगे। जिला कृषि अधिकारी क्षेत्र आवंटन के व्यवहारिक दिक्कतों का समाधान भी कराएंगे।