फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Seed traders shut their shops against the new Seed Act.

Maharajganj News: नए सीड एक्ट के खिलाफ बीज व्यापारियों ने बंद रखीं दुकानें

Tue, 28 Apr 2026 02:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Seed traders shut their shops against the new Seed Act.
धानी बाजार। धानी क्षेत्र के व्यापारी बीज साथी पोर्टल व प्रस्तावित नए सीड एक्ट 2025 के विरोध में सोमवार को एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। उत्तर प्रदेश बीज व्यापारी समिति के आह्वान पर यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन


हड़ताल के दौरान व्यापारियों ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों के समर्थन में दुकानों को बंद रखा। व्यापारियों का कहना है कि ‘साथी पोर्टल’ की अनिवार्यता और नए सीड एक्ट छोटे व मध्यम व्यापारियों के लिए जटिल और नुकसानदेह साबित होंगे। उनका आरोप है कि इससे व्यापार पर अनावश्यक दबाव बढ़ेगा और पारंपरिक व्यवस्था प्रभावित होगी। व्यापारियों ने सरकार से मांग की कि इन नियमों में संशोधन किया जाए और व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता में रखते हुए सरल व व्यावहारिक व्यवस्था लागू की जाए।
विज्ञापन

व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो भविष्य में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान अध्यक्ष नवीन सिंह, महामंत्री विकास अग्रहरी, शैलेष शाही, धर्मेंद्र, असगर अली, अभिषेक शाही, विकास चौरसिया सहित क्षेत्र के सभी बीज व्यापारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed