{"_id":"688e3470c2430f9c6e0aa8bb","slug":"secretary-reprimanded-for-not-finding-cleanliness-in-gaushala-proper-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-156264-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गोशाला में सफाई ठीक नहीं मिलने पर सचिव को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गोशाला में सफाई ठीक नहीं मिलने पर सचिव को फटकार
Sat, 02 Aug 2025 09:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 02 Aug 2025 09:23 PM IST
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन ने शनिवार को लक्ष्मीपुर ब्लाॅक के गोशाला, ब्लाॅक मुख्यालय, टीएचआर प्लांट का औचक निरीक्षण किया। कोट कम्हरिया स्थित गोशाला के निरीक्षण में साफ-सफाई संतोषजनक नहीं मिलने पर सचिव को फटकार लगाई।
जानकारी के मुताबिक, सीडीओ अनुराग जैन ब्लॉक के बगल स्थित पोषाहार निर्माण स्थल (टीएचआर प्लांट) का निरीक्षण करने करीब 4 बजे पहुंचे। वहां पर प्लांट के उपकरणों और खाद्यान्न की विधिवत जांच की। उन्होंने कर्मचारियों से कहा पोषाहार निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखना होगा। सीडीओ ने प्लांट की मशीनों की सफाई नियमित करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में जंगल के किनारे स्थित ग्राम पंचायत कोट कम्हरिया गांव में बने वृहद गो संरक्षण केंद्र (गोशाला) का निरीक्षण करने पहुंचे सीडीओ ने पशुओं को चारा खिलाया। गोशाला में मौजूद 204 गायों के स्वास्थ्य, चारे और पानी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर बीडीओ मृत्युंजय यादव, एडीओ आईएसबी बृजानंद यादव, एडीओ पंचायत दिनेश पाठक, प्रधान बलिराज यादव ग्राम, सचिव अश्वनी पटेल मौजूद रहे। संवाद