{"_id":"6802674abcacd7958a083d89","slug":"school-children-remained-firm-in-support-even-on-the-fourth-day-of-the-sit-in-protest-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-147191-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: धरना प्रदर्शन के चौथे दिन भी समर्थन में डटे रहे स्कूली बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: धरना प्रदर्शन के चौथे दिन भी समर्थन में डटे रहे स्कूली बच्चे
Fri, 18 Apr 2025 08:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 18 Apr 2025 08:22 PM IST
विज्ञापन
निचलौल। ब्लॉक क्षेत्र के सोहगीबरवा में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर ग्रामीणों धरने पर बैठे हैं। धरना प्रदर्शन के चौथे दिन शुक्रवार को भी धरना स्थल पर ग्रामीणों के समर्थन में स्कूली बच्चे डटे रहे। ग्रामीणों के साथ ही स्कूली बच्चों ने मांग पूरी न होने तक धरना-प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी। धरना स्थल पर किसी जिम्मेदार के न पहुंचने से लोग आक्रोशित हैं।
सोहगीबरवा गांव के बाजार स्थित भवन पर धरने पर बैठे रामनवल, अनिरुद्ध, ज्ञानचंद लक्ष्मी, सुदामा, सुरेश, रामनाथ, रंजन, महातम, श्रीकिसुन, गोपाल, सिब्बन आदि ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र के गांव सोहगीबरवा, शिकारपुर और भोतहा गांव में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।
यह गांव दुर्गम इलाकों में बसे होने के बावजूद भी यहां सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य सुविधाएं बदहाल हैं। चार दिनों से धरना प्रदर्शन जारी होने के बावजूद भी कोई जिम्मेदार उनकी सुध लेने नहीं पहुंचा।