फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   samaj wadi parti

प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ गरजे सपाई

Sun, 14 Feb 2021 12:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
samaj wadi parti
प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ गरजे सपाई
विज्ञापन

महिला घेरा कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस पार्टी कार्यालय के बाहर रही सतर्क
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदर्शन कर केंद्र-प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा, भाजपा सरकार हर मोर्च पर फेल है। चाहे रोजगार की बात हो या फिर किसान, मजदूरों के हित की, सरकार किसी भी मामले में गंभीर नहीं है।

शनिवार राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर सपा के पूर्व प्रस्तावित समाजवादी महिला घेरा कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस कार्यालय के बाहर सतर्क रही। दोपहर 12 सपा कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट मोड़ तक गए। यहां से प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पार्टी कार्यालय पहुंचे। यहां बैठक की। जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। सरकार के जनविरोधी, किसान विरोधी नीतियों से जनता अब छुटकारा पाना चाहती है। समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष गीता रत्ना पासवान ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। यही कारण है कि विरोध कर सरकार को चेताया गया है कि सपा खमोश बैठने वाली नहीं है। राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य डॉ कृष्ण भान सिंह सैंथवार ने कहा कि महंगाई पर नियंत्रण करने में सरकार असफल है। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव एवं भाई राम लाल यादव, पूर्व विधायक श्रीपति आजाद, ध्यानेश्वर मणि त्रिपाठी, सुशील टिबडे़वाल, विन्द्रेश कन्नौजिया, विजय यादव, परशुराम निषाद, अतुल पटेल, अमरजीत साहनी, दिलीप शुक्ला, महेंद्रा नंद जयसवाल, इजहार, अखलाक, शीला गौतम, लैलतुन निशा, लीलावती पासवान, अमीरुन निशा, इंदु देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed