{"_id":"5e8f55648ebc3e774e112ce8","slug":"sadko-per-sannata-maharajganj-news-gkp347502893","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर सन्नाटा, ड्यूटी पर मुस्तैद पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर सन्नाटा, ड्यूटी पर मुस्तैद पुलिसकर्मी
विज्ञापन
नगर के सक्सेना चौक पर बाहर निकले लोगो से पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : MAHARAJGANJ
सड़कों पर सन्नाटा, ड्यूटी पर मुस्तैद पुलिसकर्मी
महराजगंज। कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से लॉकडाउन अवधि में 16वें दिन बृहस्पतिवार को भी सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। गांव से लेकर शहर तक लोग घरों में मौजूद नजर आए। पुलिसकर्मी भी ड्यूटी को लेकर मुस्तैद नजर आए।
प्रधानमंत्री द्वारा किए गए देशव्यापी लॉकडाउन में बृहस्पतिवार को गांव हो या शहर लोग घरों में मौजूद नजर आए। इक्का-दुक्का लोग आवश्यक कार्य के लिए सड़क पर भी आते-जाते दिखे। जिले के सभी प्रमुख स्थलों व चौराहों पर पुलिसकर्मी ड्यूटी को लेकर तत्पर नजर आए। वहीं एम्बुलेंस वाहन भी आते-जाते दिखे। गोरखपुर, निचलौल, फरेंदा, चौक व चिउरहां मार्ग पर दिन में सन्नाटा नजर आया व लोग घरों में मौजूद रहे। इसी प्रकार मिठौरा, कोल्हुई, नौतनवां, सोनौली, ठूठीबारी, पनियरा, फरेंदा, धानी, बृजमनगंज, निचलौल, सिसवां, परतावल, घुघली आदि जगहों पर भी कस्बा हो या गांव, लोग घरों में मौजूद रहे। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि जिले में 16वें दिन भी शांतिपूर्ण ढंग से लॉकडाउन का पालन कराया गया।
खाद्यान्न वाले वाहनों का लगा रहा आना-जाना
जिले में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के दृष्टिगत खाद्यान्न व अन्य सामानों को लाने व ले जाने वाले वाहनों का आना जाना लगा रहा। सब्जी हो या किराने का सामान, पिकअप, ट्रक आदि पर रखकर लाते व ले जाते देखे गए।
विज्ञापन
भ्रमणशील रहकर पुलिस ने रखी नजर
बृहस्पतिवार को जिलेभर में पुलिसकर्मी अत्यंत सक्रिय दिखे। भ्रमणशील रहकर जिम्मेदारों व कर्मियों ने हालात पर नजर रखी। बेवजह घूमते दिखे लोगों को घर में भेजा तथा वास्तविक लोगों से भी रोक कर आने-जाने का कारण पूछा। संतुष्ट होने के उपरांत उन्हें जाने दिया गया।