फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sadar MLA inaugurated the memorial gate.

Maharajganj News: स्मृति द्वार का सदर विधायक ने किया उद्घाटन

Wed, 27 May 2026 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Sadar MLA inaugurated the memorial gate.
महाराजगंज। पकड़ी नोनिया ग्राम सभा में मंगलवार को नव निर्मित अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति द्वार का उद्घाटन सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने फीता काटकर किया। विधायक ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन राष्ट्र सेवा, सुशासन और विकास के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी ने राजनीति में शुचिता, संवेदनशीलता और लोकतांत्रिक मूल्यों की जो मिसाल पेश की, वह आज भी जनप्रतिनिधियों और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक का स्वागत करते हुए क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान इन्द्रमणि वर्मा, प्रधान संघ अध्यक्ष रमेश सिंह, सूरज सिंह, अमरजीत, ग्राम विकास अधिकारी राजेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed