फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Road will be maintained by 39cr

39 करोड़ से सुधारी जाएगी नहर के किनारे 16 सड़कों की सूरत

Thu, 07 Nov 2019 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Road will be maintained by 39cr
चिऊरहा रोड़ पर नहर किनारे पटरी। - फोटो : MAHARAJGANJ
फोटो
विज्ञापन

39 करोड़ से सुधरेगी नहरकिनारे की 16 सड़कें
15 नहर पटरियों पर होगा नवनिर्माण कार्य जबकि एक की होगी मरम्मत
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। निचलौल तहसील क्षेत्र के नहरों के किनारे की सड़कों की दशा सुधारने की दिशा में सिंचाई खंड प्रथम ने पहल की है। विभाग ने राहगीरों व आमजन की समस्याओं को दूर करने के लिए 39 करोड़, 42 लाख रुपये से 16 सड़कों को बेहतर ढंग से बनाने संबंधी प्रस्ताव शासन को भेजा है। धनराशि मिलने के उपरांत निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।
निचलौल तहसील क्षेत्र की इन नहरों के पास से गुजरने वाली सड़क कच्ची है। जिससे यहां पर आवागमन काफी परेशानियों भरा होता है। क्षेत्रीय लोगों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए सिंचाई खंड प्रथम ने सड़कों को पक्का बनाने का प्रस्ताव भेजा है। सोच है कि जब सड़कें पक्की होंगी तो न सिर्फ आवागमन सुगम होगा बल्कि लोगों की मुश्किलें भी कम होगी।
विज्ञापन

सिंचाई खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता संजय कुमार ने बताया कि 15 नहर पटरियों पर नए सिरे से सड़क का निर्माण तथा एक पर मरम्मत कराने के लिए 39 करोड़, 42 लाख का प्रस्ताव भेजा गया है। धनराशि जारी होने के उपरांत टेंडर की प्रक्रिया पूरी कराते हुए निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहर पर स्थित इन सड़कों का होगा कायाकल्प
सिंचाई विभाग ने जिन 15 सड़कों पर लगभग 49 किमी सड़क बनाने का निर्णय लिया है। उस पर लगभग 39 करोड़, 10 लाख रुपये तथा मरम्मत वाले 1.4 किमी सड़क पर 31.83 लाख व्यय आने का अनुमान है। मरम्मत कार्य औराटार नहर से महेश वर्मा के घर तक होगा। जबकि जिन 15 सड़कों का नवनिर्माण होगा उसमें जौरहर माइनर नहर, अमतहां लिंक मार्ग से भागाटार नहर, निचलौल -ठूठीबारी मार्ग से गोसदन नहर, भुलना से बंसवार फाल नहर, बंसवार फाल से हरपुर माइनर, बरोहिया पुल से सोनबरसा फाल, आजाद नगर से डोमाकाटी नहर, टिकुलहिया नहर से नहर पटरी, झुलनीपुर नहर से चटिया, रौतार नहर से बूढ़ाडीह, सात पांच पुल से खोन्हौली तक, सात-पांच पुल से सिधावे तक, रौतार पुल से सिसवाडीह तक तथा सिसवां रजवाहा से हेमांचल छपरा नहर तक सड़कों के नवनिर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed