{"_id":"6457f204562adefe5e071a64","slug":"road-accident-injured-maharajganj-news-c-7-1-156067-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सड़क हादसे में महिला समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सड़क हादसे में महिला समेत तीन घायल
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र में शनिवार रात को दो जगहों पर हुए सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। तीनों को सीएचसी निचलौल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने एक घायल की हालत बिगड़ते देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, कोहडवल निवासी आशीष (15) किसी कार्य के लिए बाइक से निचलौल आए थे। बाजार में अचानक बाइक अनियंत्रित होने से सड़क के किनारे खड़ी बसंती (55) निवासी बलहिखोर चपेट में आ गईं। बाइक सवार आशीष और बसंती दोनों घायल हो गए। आशीष की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि महाशय वार्ड निवासी शुभम जायसवाल (24) को किसी वाहन ने चपेट में ले लिया। वह घायल हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद