फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   RO plant will be installed in Nichlaul, pure drinking water will be available

Maharajganj News: निचलौल में लगेगा आरओ प्लांट, मिलेगा शुद्ध पेयजल

Sat, 22 Nov 2025 02:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
RO plant will be installed in Nichlaul, pure drinking water will be available
निचलौल। शहर में शुद्ध पीने के पानी की व्यवस्था के लिए नगर पंचायत की ओर से आरओ प्लांट की व्यवस्था की जा रही है। शहर के कुल सभी 13 वार्डों में आरओ प्लांट लगाया जाना है।
विज्ञापन

प्लांट की स्थापना से 45 हजार से अधिक लोगों को शुद्ध पेयजल की सुविधा मिलेगी। साथ ही लोग निःशुल्क में डिब्बे आदि में भर कर पानी घर भी ले जा सकेंगे। प्लांट के लिए नगर पंचायत की ओर से 1.44 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है। टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, शहर में गर्मी ही नहीं अन्य मौसमों में भी शुद्ध पेयजल की समस्या बनी रहती है। हालांकि अधिकांश जगहों पर पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है लेकिन कुछ जगहों पर पेयजल आपूर्ति को शुरू नहीं की जा सकी है। लोग हैंडपंप से पीने का पानी भरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुद्ध पानी के लिए नगर पंचायत की ओर से आरओ प्लांट से पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। 1.44 करोड़ रुपये की लागत से शहर के सभी 13 वार्डों में यह प्लांट स्थापित किया जाएगा।

टैंक लगाने के साथ ही टोटियां भी लगाई जाएंगी। लोग कैन या पात्रों में पानी भर सकेंगे। चौबीस घंटे यह प्लांट संचालित होंगे। प्लांट के रखवाली की व्यवस्था भी नगर पंचायत की ओर से की जाएगी। नगर पंचायत अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया ने बताया कि बजट मिल चुका है। टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा रही है। प्लांट लग जाने से लोगों को पानी ले जाने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed