फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Reduced dry fruits in Gujhiya... Eid vermicelli will be without Chironji

Maharajganj News: गुझिया में कम हुए मेवे...बिना चिरौंजी होगी ईद की सेंवई

Wed, 25 Feb 2026 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Reduced dry fruits in Gujhiya... Eid vermicelli will be without Chironji
280 रुपये मखाना, 650 रुपये में 250 ग्राम मिल रही चिरौंजी
विज्ञापन

मेवा के दाम में उछाल, महंगाई बिगाड़ रही है बजट
महराजगंज। मार्च में होली के अलावा ईद का त्योहार भी है। दोनों त्योहारों में स्वाद और पौष्टिकता के लिए सूखे मेवे का इस्तेमाल किया जाता है। इस बार सूखे मेवे के भाव आसमान की ओर रुख कर चुके हैं। इससे होली की गुझिया में पहले की अपेक्षा मेवे की मात्रा घटी है जबकि ईद की सेंवई में भरपूर दिखने वाली चिरौंजी इस बार कम दिखेगी। 500 रुपये पाव बिकने वाला चिरौंजी एक माह में ही 650 की दर से बिक रहा है।
चार मार्च की होली की तैयारियां घरों में शुरू हो चुकी है। गृहणियां चिप्स, पापड़, कचरी व गुझिया तैयार करने में जुटी हैं। गुझिया बनाने के लिए कई घरों में दूध से खोया तैयार किया जा रहा है। महंगाई के कारण इस बार गुझिया में मेवे की मात्रा सीमित रहेगी। सूखा मेवा कारोबारी धीरेंद्र निगम ने बताया कि गरी का भाव 95 रुपये पाव और छुहारा 50 रुपये पाव है। किशमिश 130 रुपये पाव हो गया है। मखाना 280 रुपये पाव किलो बिक रहा है। बादाम व काजू दोनों के भाव 340 रुपये पाव बिक रहे हैं। जबकि जनवरी महीने में गरी का दाम 65, छुहारा 35, किशमिश 95 रुपये पाव की दर से बिक रहे थे।
विज्ञापन

महंगाई के कारण होली में बिक्री की रफ़्तार सुस्त है। कारोबारी अनिल जायसवाल ने बताया कि सहालग के साथ होली व रमजान में सूखे मेवे का रेट बढ़ा है जिसके कारण सीमित बिक्री देखने को मिल रही। अन्यथा होली व रमजान में अबतक सूखे मेवे खूब बिकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
घटानी पड़ी खरीद
मुख्यालय की नीलम वर्मा व पलक ने बताया कि इस बार मेवे पिछली बार के मुकाबले काफी महंगे जिसके कारण कम मात्रा में खरीद कर रहे। नूरजहां व महजबी ने बताया कि रमजान की सहरी में सेंवई जरूरी है। इसमें सूखे मेवे ही एक तरह से जायका बढ़ाते, लेकिन इस बार महंगा होने से किसी तरह काम चल रहा है।
----------
मेवा - पहले - अब
गरी- 65- 95
छुहारा- 35 - 50
किशमिश- 95 - 130
बादाम- 280- 340
काजू- 280 - 340
मखाना- 240 - 280
चिरौंजी- 510 - 650
( स्रोत- फुटकर बाजार महराजगंज, वजन 250 ग्राम)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed