फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   RC issued to 35 vehicle owners on tax arrears

टैक्स बकाया होने पर 35 वाहन स्वामियों को आरसी जारी

Sat, 13 Feb 2021 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
RC issued to 35 vehicle owners on tax arrears
टैक्स बकाया होने पर 35 वाहन स्वामियों को आरसी जारी
विज्ञापन

1000 वाहनों का करीब ढाई करोड़ बकाया होने पर आरसी की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
महाराजगंज। जिले में कामर्शियल वाहन स्वामियों को विभाग की ओर से बार-बार बकाया टैक्स जमा करने के लिए चेतावनी दी गई, लेकिन वाहन स्वामियों ने बकाया टैक्स नहीं जमा किया। ऐसे में विभाग ने सख्त रूप अख्तियार करना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से 4 लाख 15 हजार टैक्स वसूलने के लिए 35 कार्मशियल वाहन स्वामियों को आरसी जारी कर दिया है। वहीं करीब एक हजार वाहनों का करीब ढाई करोड़ रुपये टैक्स बकाया होने पर आरसी जारी करने की तैयारी की जा रही है।

एआरटीओ कार्यालय के वरिष्ठ सहायक दिनेश तिवारी ने बताया कि बार-बार चेतावनी देने के बाद भी कामर्शियल वाहन स्वामी द्वारा बकाया टैक्स को जमा नहीं किया जा रहा है, जिससे राजस्व की क्षति हो रही है। ऐसे में 35 वाहन स्वामियों को आरसी जारी कर दी गई है। वहीं 1000 वाहन स्वामियों का टैक्स बकाया है, और बार-बार चेतावनी देने के बाद भी टैक्स जमा न करने के कारण इन्हें भी आरसी जारी करने की तैयारी की जा रही है, जिससे बकाया टैक्स की वसूली हो सके। एआरटीओ आरसी भारतीय ने कहा कि बकाया टैक्स जमा करने के लिए कामर्शियल वाहन स्वामियों को बार-बार कहा जा रहा है। जांच के समय पकड़े जाने वाले वाहनों पर कार्रवाई भी की जा रही है। इसके बाद भी वाहन स्वामी टैक्स नहीं जमा कर रहे हैं। ऐसी वाहन स्वामियों को चिन्हित कर उन्हें आरसी भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि वाहन स्वामियों को जागरूक होकर बकाया टैक्स जमा करते रहें, जिससे किसी प्रकार का बकाया न रह सके। बकाया टैक्स नहीं जमा करने वाले वाहनों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed