फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   rape blame in love affair

रेलवे स्टेशन से शुरू हुआ प्यार, फिर तकरार, पहुंचे थाने

Thu, 17 Sep 2020 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
rape blame in love affair
रेलवे स्टेशन से शुरू हुआ प्यार, फिर तकरार, पहुंचे थाने
विज्ञापन

परतावल। फरेंदा रेलवे स्टेशन पर मुलाकात के बाद गोरखपुर के युवक और सिद्धार्थनगर की युवती के बीच शुरू हुए प्यार और उसके कुछ ही दिनों बाद तकरार ने दोनों को श्यामदेउरवां थाने पहुंचा दिया। युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
करीब आठ माह पूर्व मार्केटिंग कंपनी का काम करने वाली सिद्धार्थनगर के लोटन थाने क्षेत्र की युवती की मुलाकात फरेंदा रेलवे स्टेशन पर युवक से हुई। इस मुलाकात के बाद दोनों में दोस्ती हुई। फिर दोनों में नजदीकी हो गई। कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक ठाक रहा, लेकिन इसी बीच युवती को पता चला कि युवक पहले से शादीशुदा है।
विज्ञापन

इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। युवक ने युवती से बातचीत करनी बंद कर दी। युवक गोरखपुर जिले का निवासी है तथा श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र में कपड़े की दुकान चलाता है। बुधवार को युवती युवक की दुकान पर पहुंची और हंगामा करने लगी। धीरे-धीरे अगल-बगल के लोग इकट्ठा हो गए। युवती ने आरोप लगाया कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है और अब शादी करने से इंकार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामा बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना श्यामदेउरवां थाने में दी। पुलिस आरोपित युवक को पकड़कर थाने ले गई और युवती को भी थाने में बुलाया गया। वहीं आरोपित युवक का कहना है कि वह सिर्फ फोन पर ही बात करता था। थानाध्यक्ष विजय राज सिंह ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed