{"_id":"6a9b2be155d668da540b412d","slug":"rain-halts-underpass-construction-commute-of-villagers-from-15-villages-disrupted-maharajganj-news-c-206-1-go11002-184527-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बारिश ने रोक दिया अंडरपास का निर्माण, 15 गांव के ग्रामीणों का आवागमन बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बारिश ने रोक दिया अंडरपास का निर्माण, 15 गांव के ग्रामीणों का आवागमन बाधित
विज्ञापन
गोरखपुर-नरकटियागंज रेल रूट पर हरखीप्यास में बन रहा अंडर पास बारिश के कारण ठप।
गोरखपुर-नरकटियागंज रेल रूट के हरखीप्यास में हो रहा था निर्माण
अक्तूबर 2026 में पूरा होना था निर्माण, 15 दिन से कार्य ठप
महराजगंज/शिकारपुर। लगातार हो रही बारिश के चलते गोरखपुर-नरकटियागंज रेल रूट पर हरखीप्यास में बन रहे अंडरपास निर्माण का कार्य ठप पड़ गया है। अक्तूबर 2026 तक इस अंडरपास का निर्माण पूर्ण होना था लेकिन 15 दिनों से निर्माण कार्य ठप है। रास्ते पर पानी जमा होने से 15 ग्राम पंचायत के लोगों को 10 से 12 किमी अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।
गोरखपुर-नरकटियागंज रेल रूट पर घुघली व खुशहाल नगर रेलवे स्टेशन के मध्य हरखीप्यास में रेलवे अंडरपास निर्माण करा रहा है। इस अंडरपास का निर्माण होने से हरखा, हरखीप्यास, बिरैचा, पटखौली, भुवना, भुवनभुवना, पकड़ि यार सहित लगभग 15 ग्राम पंचायत के लोगों को मुख्य मार्ग कप्तानगंज-घुघली पर आने के लिए बाईपास की सहूलियत मिलनी थी।
अंडरपास का निर्माण अक्तूबर तक पूर्ण होना था लेकिन पिछले 15 दिन से निर्माण कार्य पूरी तरह से ठप पड़ा है। बारिश के कारण हुए जलभराव के मद्देनजर अक्तूबर तक काम पूरा होने की कोई संभावना नहीं दिख रही है। ऐसे में लगभग 20 से 25 हजार की आबादी पटखौली या कप्तानगंज ढ़ाला होकर मुख्य मार्ग तक पहुंचने के लिए रोजाना जद्दोजहद कर रहे हैं।
विज्ञापन
क्षेत्र के रविशंकर चौधरी, अलीम, सूरज व राजेश ने बताया कि निर्माण कार्य अप्रैल में जिस तेजी से शुरू था पूरी उम्मीद थी कि अक्तूबर तक पूरी हो जाएगी। आधा से अधिक काम पूरा भी हो चुका है लेकिन अब प्रोजेक्ट क्षेत्र के आसपास पानी भरने के चलते कार्य बाधित है। जब तक पानी सूखेगा नहीं निर्माण नहीं कराया जा सकता है। कारण कि अगर जमीन नम बनी रह गई तो निर्माण की मजबूती प्रभावित होने का खतरा बना रहेगा। ऐसे में अब निर्माण दिसम्बर तक भी पूरा हो पाएगा अथवा नहीं इस पर संशय है।
किसानों को रही सर्वाधिक परेशानी
हरखी, पटखौली, बाला छत्र ग्राम पंचायत के किसान हरिराम पटेल, जोखन प्रजापति, मनोज मौर्य, कालीचरण व अन्य ने बताया कि अंडरपास के कारण सर्वाधिक परेशानी उन किसानों को हो ही है जिनके खेत रेलवे लाइन के दूसरी तरफ हैं। खेत की जुताई, खाद व कीटनाशक छिड़काव के लिए पटखौली या खुशहाल नगर का चक्कर लगाकर खेतों तक जाना पड़ रहा है। पहले लाइन पैदल पार कर किसान खेतों तक चले जाते थे लेकिन अंडरपास निर्माण कार्य ऐसा नहीं हो पा रहा है। उनके गांव से पटखौली की दूरी पांच किलोमीटर तो खुशहाल नगर ढाला की दूरी 12 से 15 किमी दूर है। यह दोनों ही ढाले कप्तानगंज क्षेत्र में पड़ते हैं जो कुशीनगर का हिस्सा। ऐसे में लोगोंं ने बताया कि हमारे गांव व खेत तो महराजगंज जनपद में हैं लेकिन हमें गांव से खेत जाने के लिए गैर जनपद होकर आवागमन करना पड़ रहा है। यह दुश्वारी कब तक बनी रहेगी कोई बताने वाला भी नहीं है।
स्पीकअप
जखिरा गांव से गोरखपुर-सिसवां मुख्य मार्ग की दूरी महज दो किमी है। पहले गांव से हम लोग पैदल ही मुख्य मार्ग तक चले जाते थे लेकिन अंडरपास निर्माण कार्य के कारण अब ऐसा नहीं कर सकते। फिलहाल हम खुशहाल नगर ढाला होते हुए 12 किमी तक की दूरी तय कर रहे हैं।
- सौरभ उपाध्याय, जखिरा, महराजगंज।
-- -- -- --
हरखाहरखी का रास्ता हमारे लिए मुख्य मार्ग पर पहुंचने का सटीक मार्ग था। निर्माण कार्य अप्रैल से चल रहा है। तभी से हम लोग इस रास्ते मुख्य मार्ग तक आवागमन नहीं कर पा रहे हैं। हमें मुख्यमार्ग जाने के लिए 10 किमी अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है।
- उज्जवल उपाध्याय, जखिरा, महराजगंज।
वर्जन
गोरखपुर- नरकटियागंज रेल रूट पर हरखीप्यास अंडर पास संख्या 18-ए व 18-बीसी का निर्माण सितम्बर 2026 तक पूरा होना था लेकिन बारिश ने अवरोध पैदा किया। पानी सूखते ही तेजी से निर्माण कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा।
-कृपा शंकर लाल, एसएससी गोरखपुर- नरकटियागंज रेलखंड पूर्वोत्तर रेलवे।