फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Railway watchman injured in rod attack dies during treatment

Maharajganj News: रॉड के हमले में घायल रेलवे के चौकीदार की इलाज के दौरान मौत

Sat, 08 Aug 2026 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Railway watchman injured in rod attack dies during treatment
तीन अगस्त की रात चौकीदार पर हमला कर आरोपी युवक ने उसकी पत्नी से किया था दुष्कर्म
विज्ञापन

संतकबीरनगर थाना बेलहर के ग्राम करदहा निवासी था रेलवे चौकीदार, पुलिस कर रही जांच
फरेंदा। बृजमनगंज रेलवे कालोनी में तीन अगस्त की रात में लोहे की रॉड की मार से घायल रेलवे विभाग के चौकीदार की शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान निजी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मामले में हत्या की धारा बढ़ा दी है।
जानकारी के अनुसार, तीन अगस्त को बृजमनगंज रेलवे कालोनी में पल्टू (55) चौकीदार निवासी संतकबीरनगर के करदहा, थाना बेलहर अपनी पत्नी के साथ सो रहे था। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी नीरज पांडेय ने लोहे के रॉड से चौकीदार पर हमला कर लहूलुहान कर दिया और उसके पत्नी को पास के परित्यक्त भवन में ले जा कर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

रेलवे व स्थानीय पुलिस ने दंपती को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। मामले के आरोपी को पुलिस ने चार अगस्त की सुबह में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं चौकीदार पलटू को इलाज के लिए परिजन निजी अस्पताल ले गए थे। इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि घटना में घायल रेलवे विभाग के चौकीदार की इलाज के दौरान मौत होने की पुष्टि हुई है। दर्ज प्राथमिकी में हत्या के धारा बढ़ोतरी कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed