{"_id":"6afa2222da59a8876c0660a2","slug":"this-caused-a-power-outage-in-all-the-villages-in-the-area-maharajganj-news-c-206-1-mhg1008-189306-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मेन लाइन में ब्रेकडाउन 7 घंटे ठप रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मेन लाइन में ब्रेकडाउन 7 घंटे ठप रही बिजली
विज्ञापन
अड्डा बाजार। मेन लाइन में खराबी आने से शनिवार की रात क्षेत्र के सभी गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सात घंटे तक बिजली नहीं मिलने से ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ी। रविवार सुबह साढ़े 10 बजे आपूर्ति बहाल हुई।
विद्युत ट्रांसमिशन संपतिहा और अड्डा बाजार विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में शनिवार रात 3:30 बजे ब्रेकडाउन हो गया। इससे क्षेत्र के सभी गांवों की बिजली गुल हो गई। सुबह बिजली नहीं रहने से लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। घरों में लगे बिजली से चलने वाले उपकरण बंद रहे। मोबाइल फोन चार्ज करने और रोजमर्रा के काम निपटाने में भी दिक्कत हुई। सुबह काफी देर तक आपूर्ति शुरू नहीं होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई।
क्षेत्र के रमेश गुप्ता, रवींद्र शुक्ला और मुन्ना पाठक ने बताया कि जरूरी काम प्रभावित हुए। अवर अभियंता शशिकांत वर्मा ने बताया कि कर्मचारियों ने प्रत्येक पॉइंट की जांच कर फाल्ट ठीक किया। सुबह 10:30 बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई। संवाद