Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A target has now been set to complete this by 2027, come what may.

Maharajganj News: विशेष परियोजना का दर्जा मिलने से तेज हुआ रेल लाइन का काम

Mon, 16 Nov 2026 02:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
A target has now been set to complete this by 2027, come what may.
महराजगंज। जनपद मुख्यालय को रेल मानचित्र पर लाने की बहुप्रतीक्षित आनंदनगर-घुघली वाया महराजगंज नई रेल लाइन परियोजना ने अब रफ्तार पकड़ ली है। 958.27 करोड़ रुपये की लागत से 52.7 किमी लंबी इस रेल लाइन को विशेष परियोजना का दर्जा मिलने के बाद अब इसे 2027 तक हर हाल में पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन

महराजगंज जनपद मुख्यालय ट्रेन की सहूलियत से वंचित है, लेकिन 2028 से पहले यह सपना साकार होगा। रेलवे ने परियोजना को दो चरणों में बांटा है। पहले चरण में घुघली से महराजगंज तक का काम दिसंबर 2026 तक पूरा होगा, जबकि दूसरे चरण में महराजगंज से आनंदनगर तक का काम जनवरी 2027 से पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के लोगों को ट्रेन पकड़ने के लिए आनंदनगर जंक्शन, घुघली या नौतनवा जाना पड़ता है। इस लाइन के बनने से जिले के 53 गांव सीधे रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे और गोरखपुर-लखनऊ सहित बड़े शहरों के लिए सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष परियोजना में शामिल होने से फायदा
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक जब कोई परियोजना विशेष परियोजना ( स्पेशल प्रोजेक्ट) में शामिल होती है तो उसे बजट, जमीन और सुरक्षा क्लीयरेंस में प्राथमिकता मिलती है। और परियोजना की मॉनिटरिंग सीधे केंद्रीय बोर्ड स्तर पर होती है ऐसे में संसाधनों की आवश्यकता पड़ने पर इंतजार नहीं करना पड़ता।
रेलवे परियोजना के प्रथम चरण की व्यवस्था देख रहे सेक्शन इंजीनियर अजय कुमार ने बताया पहला चरण जो घुघली से महराजगंज लगभग 25 किमी है यह 65 फीसदी पूरा हो चुका है। अवशेष 35 फीसदी काम भी दिसंबर के आखिरी तक पूरा कराया जाएगा।

दूसरा चरण सबसे चुनौतीपूर्ण
दूसरे चरण में महराजगंज से आनंदनगर तक का हिस्सा है। इसमें आबादी और बाजार का हिस्सा अधिक है। वहां जमीन अधिग्रहण और शिफ्टिंग का काम चल रहा है। रेलवे का कहना है कि जनवरी 2027 से इस सेक्शन पर भी ट्रैक बिछाने का काम शुरू कर दिया जाएगा, ताकि पूरे रूट पर एक साथ सीआरएस निरीक्षण कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed