फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Protest against the attack on Chandrashekhar's convoy

Maharajganj News: चंद्रशेखर के काफिले पर हमले के विरोध में प्रदर्शन

Thu, 17 Sep 2026 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 17 Sep 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Protest against the attack on Chandrashekhar's convoy
- भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी ने राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन


महराजगंज। भीम आर्मी भारत एकता मिशन और आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर चार सूत्री मांगों के समाधान की मांग की। ज्ञापन में बाराबंकी में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए हमले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की गई।
जिलाध्यक्ष अंकित सिंह ने कहा कि 13 सितंबर को गोंडा और अयोध्या में हुई हत्याओं के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे चंद्रशेखर आजाद के काफिले को बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र के बुढ़वल में रोककर पथराव और हमला किया गया। मामले में सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई। साथ ही चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा का थ्रेट असेसमेंट कर सुरक्षा बढ़ाने की मांग रखी।
विज्ञापन

लखनऊ के ईको गार्डन में धरना दे रहे पंचायत सहायकों की समस्याओं का समाधान कराने और उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की मांग भी की गई। 68500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण संबंधी प्रकरण में पिछड़ा वर्ग आयोग के आदेश का अनुपालन कराने और प्रभावित अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने की मांग उठाई गई। इस दौरान वाहिद अली, अमिताभ कुमार, रणविजय, संदीप यादव, धर्मराज और सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed