{"_id":"5900eb934f1c1b9228c0e49e","slug":"principal-gave-a-memorandum-to-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानों ने डीएम को ज्ञापन दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानों ने डीएम को ज्ञापन दिया
महराजगंज/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समस्याओं को लेकर बुधवार को ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन डीएम को दिया। साथ ही समस्याओं का समाधान न होने की दशा में धरना देने का ऐलान किया।
जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कोतवाली ठूठीबारी में तैनात निरीक्षक एवं 100 डायल में तैनात सिपाही पर आरोप मढ़ा कि इन लोगों द्वारा मनमानी की जा रही है। इन लोगो को तत्काल हटाया जाए। ग्राम सभा सोहरौली में पंचायत भवन के सामने का अतिक्रमण तत्काल हटाया जाए एवं अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।
उन्होंने बताया कि जनपद के समस्त प्रधानों को सम्मान दिया जाए। उनकी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए। आए दिन उनके ऊपर होने वाली हमलों पर रोक लगाई जाए। 100 डायल में तैनात एक सिपाही कोतवाली ठूठीबारी के विभिन्न गांवों में नेपाली शराब की बिक्री कराई जाती है। इसकी जांचकर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया कि तीन मई तक मांगों को पूरा नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन धरना देने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष नागेंद्र मल्ल, जिला प्रभारी अजय धर दूबे, प्रदेश सचिव लल्लू सिंह, शैलेश मद्धेशिया के अलावा तमाम प्रधान उपस्थित रहे।