{"_id":"6a7a37a96ba0e62e2c04971a","slug":"prices-of-green-vegetables-rose-after-floods-and-rain-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-183042-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बाढ़ और बारिश के बाद हरी सब्जियों के दाम बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बाढ़ और बारिश के बाद हरी सब्जियों के दाम बढ़े
विज्ञापन
महराजगंज। बारिश के बाद और नदियों का जलस्तर बढ़ने से मात्र 10 दिनों के अंतराल में ही हरी सब्जियों के दाम में तेजी देखने को मिल रही है। पहले की तुलना में कई सब्जियों के भाव में पांच से 20 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हुई है। इससे आम लोगों की रसोई का बजट प्रभावित हुआ है।
सब्जी विक्रेता संतोष ने बताया कि सोमवार को बाजार में नेनुआ 20 रुपये किलो, परवल 40 रुपये किलो, भिंडी 20 रुपये किलो, सरपुतिया 25 रुपये किलो, बैंगन 30 रुपये किलो और खीरा 40 रुपये किलो की दर से बिक रहा है। वहीं गोभी का भाव बढ़कर 100 रुपये किलो पहुंच गया है। कुंदरु 20 रुपये किलो, लौकी 20 रुपये पीस और बोड़ा 40 रुपये किलो के भाव में बिक रहा है। पत्ता गोभी भी 50 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। खेतों में पानी लगने के कारण सब्जी की फसल को नुकसान पहुंचा है और उत्पादन प्रभावित हुआ है।
सब्जी विक्रेता केशव ने बताया कि बारिश से पहले सब्जियों के दाम अपेक्षाकृत कम थे। उस समय भिंडी 15 रुपये किलो, नेनुआ 15 रुपये, परवल 30 रुपये, सरपुतिया 20 रुपये, बैंगन 25 रुपये और खीरा 30 रुपये किलो बिक रहा था। इसी तरह गोभी 80 रुपये किलो, लौकी 15 रुपये पीस, बोड़ा 30 रुपये किलो और पत्ता गोभी 40 रुपये किलो के भाव में उपलब्ध थी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि लगातार बारिश होने से खेतों से सब्जियों की आवक प्रभावित होती है। खेतों में पानी भरने और रास्ते खराब होने से किसानों को सब्जियां मंडी तक पहुंचाने में भी परेशानी होती है। इसका असर बाजार में उपलब्धता और कीमत पर पड़ता है। हालांकि मौसम सामान्य होने और आवक बढ़ने पर सब्जियों के दाम में दोबारा कमी आने की उम्मीद है।
स्पीकअप
बारिश के बाद हरी सब्जियों के दाम अचानक बढ़ गए हैं। रोजमर्रा की रसोई का बजट बिगड़ गया है। पहले जहां आसानी से कई तरह की सब्जियां खरीद लेते थे, अब दाम देखकर जरूरत के हिसाब से ही सब्जी खरीदनी पड़ रही है।
- दीक्षा मणि त्रिपाठी, गांधी नगर
बारिश के बाद हरी सब्जियों के दाम अचानक बढ़ गए हैं। पहले रोजाना जरूरत के हिसाब से सब्जियां आसानी से खरीद लेते थे जबकि अब महंगाई के कारण कम मात्रा में ही सब्जी खरीद रहे हैं। घर का बजट बिगड़ रहा है और रसोई का खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है।
- ओमलक्ष्मी, शास्त्री नगर
प्रति किलो की दर से सब्जियों के दाम
सब्जी
पहले अब का रेट
भिंडी 15 20 रुपये
नैनुवा 15 20 रुपये
परवल 30 40 रुपये
सरपुतिया 20 25 रुपये
बैगन 25 30 रुपये
खीरा 30 40 रुपये
गोभी 80 100 किलो
कुंदरु 15 20 रुपये
लौकी 15 20 रुपये प्रति पीस
बोड़ा 30 40 रुपये
पत्ता गोभी 40 50 रुपये