फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   pregnent

एक महीने शादी को हुए, निकली चार माह की गर्भवती

Wed, 15 Jun 2022 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
pregnent
एक महीने शादी को हुए, निकली चार माह की गर्भवती
विज्ञापन

- पेट में दर्द की शिकायत पर ससुरालियों ने अल्ट्रासाउंड कराया तो मामला आया सामने
- लड़की के मायके वालों पर लगाया धोखा देने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में नवविवाहिता को पेट दर्द की शिकायत पर ससुरालियों ने अल्ट्रासाउंड कराया तो वह चार माह की गर्भवती निकली। शादी के एक माह बाद ही इस तरह की बात सामने आने पर ससुराल के लोगों ने कोल्हुई थाने पर शिकायती पत्र देकर लड़की के परिवार वालों और रिश्तेदार पर धोखे से शादी कराने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव का युवक की शादी एक माह पूर्व बगल के जिले के रहने वाली एक युवती से हुई थी, तहरीर के अनुसार शादी के कुछ दिनों बाद युवती के पेट में अचानक दर्द हुआ जिसको संज्ञान में लेकर ससुरालवालों ने उसे दवा दी लेकिन, कोई आराम नहीं हुआ। घबराकर ससुरालवाले उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां अल्ट्रासाउंड करने पर उसे गर्भवती पाया गया। इसके बाद उसके परिजनों को अवगत कराया। दोनों परिवारों के बीच नोकझोंक हुई। मामला ज्यादा बिगड़ता हुआ देख पीड़ित पक्ष ने कोल्हुई थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया मामला संज्ञान में आया है, लड़के के पक्ष से तहरीर मिली है। जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed